jammu kashmir coronavirus, testing made compulsory for tourist coming to state
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : देशभर में करोना के दोबारा बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रदेश में आने वाले हर यात्री की टेस्टिंग को अनिवार्य कर दिया है / महाराष्ट्र और पंजाब सहित देश के कई अन्य राज्यों में तेजी से फैल रहे करोना को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भी कमर कस ली है /
. .जम्मू कश्मीर में कोरोना के इस बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए प्रशासन ने प्रदेश में आने वाले हर यात्री की टेस्टिंग को अनिवार्य कर दिया है / जम्मू कश्मीर सरकार ने जम्मू एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर कई टीमों को तैनात कर दिया है ताकि हर यात्री की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग को सुनिश्चित किया जा सके /
..
जम्मू के रेलवे स्टेशन पर करीब एक दर्जन टीमें तैनात कर दी है, ताकि यहां देश भर से पहुंचने वाले यात्रियों की टेस्टिंग की जा सके / वहीं, जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से यात्री भी काफी खुश हैं / देश भर से इन दिनों जम्मू न केवल माता वैष्णो देवी के यात्री पहुंच रहे हैं, बल्कि कश्मीर घूमने के मकसद से कई पर्यटक जम्मू का रुख कर रहे हैं /
. .इन पर्यटक का दावा है कि जम्मू-कश्मीर सरकार जिस तरह से कोरोना को रोकने के लिए कदम उठा रही हैं, वह सराहनीय है और यहां पहुंच रहे यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं / जम्मू कश्मीर सरकार का दावा है कि जल्द ही अब इस टेस्टिंग का दायरा बसों से जम्मू कश्मीर पहुंच रहे यात्रियों तक बढ़ाया जाएगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
jammu kashmir coronavirus, testing made compulsory for tourist coming to state


































