PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर, व्यक्ति से मारपीट कर 10 बाइक सवार लुटेरे लूट ले गए लाखों की नकदी व सामान,

Police investigation after robbery at Mata Rani Chowk in Jalandhar

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर के माता रानी चौक पर सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे लूट और मारपीट की घटना सामने आई है। शादी समारोह से घर लौट रहे एक युवक पर 10 से 12 युवकों ने हमला कर दिया और मारपीट कर नकदी, चांदी का ब्रेसलेट और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। आरोपी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे।

.

.

संत नगर निवासी राजकुमार देर रात करीब डेढ़ बजे एक शादी समारोह से अपनी मां को घर छोड़ने के बाद पत्नी को लेने जा रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसका पीछा किया और माता रानी चौक के पास उसे घेर लिया। आरोपियों ने उस पर बेरहमी से हमला किया। युवक की आंख, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। अगर समय पर एक गुजरती कार नहीं रुकती तो उसकी जान भी जा सकती थी।

.

यह भी पढ़ें : बांग्लादेश में 18 दिन में छठे हिंदू की हुई ह/त्या, बढ़ती हिंसा को लेकर किया था फेसबुक पर पोस्ट, जाने मामले,

.

पीड़ित का कहना है कि हमलावरों के पास तेजधार हथियार भी थे। हमले के दौरान उसकी जेब से पैसे और कीमती सामान लूट लिया गया। मौके पर काफी देर तक कोई पुलिस सहायता नहीं पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि माता रानी चौक और आसपास के इलाकों में अक्सर पुलिस नाके और चालान काटने की कार्रवाई होती है, लेकिन आम जनता की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह नाकाम नजर आ रही है।

.

यह भी पढ़ें : दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, आखिर कौन हैं उनकी दुल्हनिया?

.

घटना स्थल के आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह थाना के बाहर धरना देने को मजबूर होंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री सुक्खू तकसीम के लंबित मामलों काे लेकर हुए सख्त, हफ्ते में 3 दिन सुनवाई के दिए सभी को निर्देश,

.