PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कपूरथला, HDFC बैंक के बाद ज्वेलरी की दुकान से 70 लाख के जेवरात हुए चोरी, पुलिस जांच में जुटी,

kapurthala-police-jewellery-showroom-worth-rs-70-lakh-stolen-from-jewellery-shop

.

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : कपूरथला के सर्राफा मार्केट में आज 5 लुटेरों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि, इस वारदात में बदमाशों ने एक ज्वैलरी शॉप के तिजोरी से करीब 70 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुराए और मौके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, यह वारदात रविवार सुबह लगभग 4:30 बजे के आसपास हुई, जब कार सवार पांच बदमाशों ने सर्राफा मार्केट स्थित सिंह ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाया।

.

.

पहले तो उन्होंने मार्केट के चौकीदार बहादुर को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और फिर दुकान का शटर तोड़कर अंदर स्थित तिजोरी तक पहुंच गए। चोरों ने तिजोरी में रखे करीब 50 तोले सोने के जेवरात और 20 किलो चांदी चुरा ली। दुकान के मालिक अजय कुमार ने अनुमान जताया है कि चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 70 लाख रुपये है।

.

पुलिस के अनुसार, इस पूरी वारदात में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दीपकरन सिंह और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। डीएसपी दीपकरन सिंह ने बताया कि पुलिस कई टीमें बनाकर आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है।

.

.

इसके अलावा, मार्केट और पास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी वारदात योजना के तहत की गई प्रतीत हो रही है, जिसमें बदमाशों ने बेहद पेशेवर तरीके से काम किया। यह भी माना जा रहा है कि यह कोई स्थानीय अपराधी समूह हो सकता है, जो पहले से इलाके में सक्रिय था।