PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल द्वारा मनाया गया विश्व एथलेटिक्स दिवस, आयोजित हुई स्पोर्ट्स मीट में छात्रों ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग,

kmv-collegiate-sr-sec-school-celebrates-world-athletics-day-with-full-zeal-and-enthusiasm

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर के द्वारा विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया गया. इस अवसर पर 10+1 तथा 10+2 आर्ट्स, कॉमर्स, मेडिकल एवं नॉन मेडिकल की छात्राओं के लिए स्पोर्ट्स मीट आयोजित की गई. इस दौरान लॉन्ग जंप, टग आफ़ वार, सैक रेस, रस्सी कूदने, 100 मी. रेस, लेमन रेस आदि जैसी गतिविधियों का आयोजन करवाया गया जिन में छात्राओं में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया.

.

.

.

स्किपिंग रोग प्रतियोगिता में से रिया पहले, प्रीत दूसरे एवं राखी और तनु तीसरे स्थान पर रही. 100 मीटर दौड़ प्लेयर्स श्रेणी मे से भी प्रिया एवं प्रीत ने पहले और दूसरा स्थान हासिल किया जबकि राखी और भपेंद्र के साथ-साथ कोमल तीसरे स्थान पर रही. नॉन प्लेयर्स श्रेणी के अंतर्गत इसी प्रतियोगिता में से रबजोत ने पहला स्थान हासिल किया. काजलप्रीत दूसरे स्थान पर रही जबकि श्रद्धा ने तीसरा स्थान हासिल किया.

.

.

लेमन रेस प्रतियोगिता में से सिमरनजीत ने पहला, रिया ने दूसरा तथा तरनप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया. सैक रेस में से रिया पहले, तनु दूसरे और समीक्षा तीसरे स्थान पर रही जबकि लॉन्ग जंप में से प्रीत ने पहले रीना ने दूसरा और अनमोल ने तीसरा स्थान हासिल किया. सभी विजेताओं को मुबारकबाद देते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर सभी को विश्व एथलेटिक्स दिवस की मुबारकबाद दी और साथ ही मानवीय जीवन में खेलों के महत्व को भी दर्शाया.

.

.

इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए श्रीमती वीना दीपक, कोऑर्डिनेटर, श्रीमती आनंद प्रभा, इंचार्ज तथा कॉलेजिएट स्कूल के सभी प्राध्यापकों के साथ-साथ डॉ. देविंदर सिंह, अध्यक्ष, फिज़िकल एजुकेशन विभाग के द्वारा किए गए पर्यतनों की प्रशंसा की. डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर तथा मैडम हरदीप कौर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे.

.

.