PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

के.एम.वी. में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस,

kmv-commemorates-national-sports-day-with-full-zeal-and-enthusiasm-2

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा पूरे जोश एवं उत्साह के साथ ने राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के फिज़िकल एजुकेशन विभाग के द्वारा इंडोर वॉलीबॉल मैच का आयोजन करवाया गया. इस के अंतर्गत छात्राओं ने सच्ची खेल भावना एवं मानवीय जीवन में खेलों के महत्व के बारे में भी जाना. इस गतिविधि में 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की मुबारकबाद देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों को आयोजित करने का उद्देश्य खेलों के मूल्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ- साथ अनुशासन, दृढ़ता, खिलाड़ी भावना, टीम वर्क के इलावा बड़े पैमाने पर छात्राओं को खेल के लिए प्रोत्साहित करना है.

इसके साथ ही उन्होंने खेलों के क्षेत्र में कन्या महा विद्यालय के द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डाले जा रहे योगदान एवं विभिन्न खेलों में यहां की खिलाड़ी छात्राओं के द्वारा अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय को गौरवान्वित करते रहने को गौरवमई विषय बताया.

मैडम प्रिंसिपल ने फिट और स्वस्थ रहने के महत्व पर ज़ोर देते हुए इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के प्रति भी छात्राओं को जानकारी दी और साथ ही इस गतिविधि के सफल आयोजन के लिए फिज़िकल एजुकेशन विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की.

Latest News