PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

KMV में हुआ स्विमिंग अकैडमी का उद्घाटन,

KMV inaugurates Swimming Academy

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा समय-समय पर विभिन्न ऐसी पहलकदमीयां की जाती रहती है जिससे जनमानस तक सेहतयाब रहने के महत्व का संदेश फैलाया जा सके. इसी श्रंखला में कन्या महा विद्यालय में के.एम.वी. स्विमिंग अकैडमी का उद्घाटन किया गया.

इस अवसर पर विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी विशेष रुप से उपस्थित हुई. इस अवसर पर संबोधित होते हुए मैडम प्रिंसिपल ने बताया कि इस स्विमिंग अकैडमी के रूप में कन्या महा विद्यालय शहर वासियों के लिए एक नायाब तोहफा लेकर आया है जिससे उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहने यह सहायता मिलेगी.

उन्होंने बताया कि बेहद कम फीस में यह अकेडमी हफ्ते के सातों दिन अपनी शानदार सुविधाओं के साथ विद्यालय की छात्राओं तथा बाहर की लड़कियों एवं महिलाओं के लिए खुली रहेगी. 5 वर्ष तथा इससे अधिक आयु के बच्चों से लेकर 12 वर्ष तक की आयु के लड़के इससे लाभान्वित हो सकते हैं.

इसे अकेडमी में जहां प्रोफेशनल महिला एवं पुरुष कोचिज़ के द्वारा कोचिंग प्रदान की जाएगी वही साथ ही पर्सनल कोचिंग का भी प्रबंध किया गया है. इस एकेडमी में साफ एवं शुद्ध पानी के साथ-साथ स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा.

विद्यालय परिसर में बनी यह अकेडमी स्विमिंग के लिए आने वालों को खुली पार्किंग की भी सुविधा प्रदान करती है. आगे बात करते हुए उन्होंने स्वस्थ जीवन शैली को मानवीय जीवन का मजबूत आधार बताते हुए उद्घाटन सत्र के लिए डॉ. देवेंद्र सिंह तथा फिज़िकल एजुकेशन विभाग के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भरपूर सराहना की.

Latest News