PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

केएमवी ने मानवाधिकार दिवस मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का किया आयोजन,

kmv-organises-various-activities-to-commemorate-human-rights-day

.

मानव अधिकार सामाजिक विकास का मौलिक आधार: प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पॉलिटिकल साइंस विभाग, ह्यूमन राइट्स विभाग, स्टूडेंट वेलफेयर विभाग, एनएसएस विभाग एवं अंग्रेज़ी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मानवाधिकार दिवस मनाया गया. इस संबंध में आयोजित हुई पोस्टर मेकिंग,निबंध लेखन आदि गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए छात्राओं ने मानवाधिकारों को परिभाषित करते हुए जागरूकता फैलाई.

.

.

.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान विस्तार सहित मानव अधिकारों के बारे में चर्चा कर इन्हें सामाजिक विकास का मौलिक आधार कहा. इसके साथ ही उन्होंने सभी को एक दूसरे के अधिकारों का सम्मान करते हुए सुदृढ़ता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर सही अर्थों में मानव अधिकारों को अपनाने की अपील की.

.

.

इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, श्रीमती आशिमा साहनी, अध्यक्षा, पॉलिटिकल साइंस विभाग एवं डॉ. इकबाल सिंह के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की.

.

.

.