श्री चंद्रमोहन, प्रधान, आर्य शिक्षा मंडल ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए स: प्रकाश सिंह बादल के के.एम.वी में दौरे को याद किया,
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स: प्रकाश सिंह बादल के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
इस अवसर पर स: प्रकाश सिंह बादल की कन्या महा विद्यालय में डाली गई फेरी को याद करते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रोफेसर अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि वर्ष 2001 में अपने दौरे के दौरान उनके द्वारा अपने कर-कमलों से संस्था में आई.टी. ब्लॉक का उद्घाटन किया गया था.
आगे बात करते हुई उन्होंने बताया कि कन्या महा विद्यालय के साथ स: प्रकाश सिंह बादल का एक अलग नाता था क्योंकि उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सुरेंद्र कौर बादल एवं उनके परिवार की कई महिलाएं महिला सशक्तिकरण के लिए अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था कन्या महा विद्यालय की छात्रा रही है.
उन्होंने कहा कि स: प्रकाश सिंह लोगों में अज़ीज़, विनम्र, प्रभावशाली, समर्पित एवं वचनबद्ध नेता होने के साथ-साथ जनता से जुड़ी हुई एक हस्ती थे जिन्होंने सदा पंजाब के तथा यहां के लोगों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी. एक उच्च कोटि के वक्ता होने के साथ-साथ वह सदा लोगों के साथ मिलकर चलते हुए उनके कल्याण को केंद्र में रखते थे
और यह उनकी लोकप्रियता ही थी कि वह अपने राजनीतिक काल के दौरान 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री भी चुने गए. श्री चंद्र मोहन, प्रधान, आर्य शिक्षा मंडल तथा प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने समूह के. एम.वी. परिवार की ओर से स: प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंजाब की तरक्की एवं खुशहाली के लिए स: प्रकाश सिंह की सोच के अनुसार कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी.















