PTB News

Latest news
Asian Games 2026 में नीरू का लगा सटीक निशाना, भारत की झोली में डाला 5वां गोल्ड इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब

के.एम.वी. की छात्राओं ने हासिल की स्कॉलरशिप,

KMVites bag scholarship

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर अपनी छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए सदा प्रयत्नशील है जिसके फलस्वरूप छात्राएं मेहनत, लगन एवं समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर है.

हाल ही में कन्या महा विद्यालय की छात्राओं को रोटरी क्लब, जालंधर दक्षिण के द्वारा कैप्संस फाउंडेशन के सहयोग से एक अच्छी धनराशि की रकम स्कॉलरशिप के रूप में मेरीटोरियस तथा जरूरतमंद छात्राओं को प्रदान की गई. लड़कियों की शिक्षा तथा महिला सशक्तिकरण जैसे उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए यह स्कॉलरशिप प्रदान की गई.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा दिवेदी ने छात्राओं के लिए इस विशेष उपहार के लिए रोटेरियन ज्योति शर्मा, प्रेसिडेंट के साथ-साथ सदस्य रोटेरियन संगीता सहगल, रोटेरियन मनजीत ग्रेवाल तथा रोटेरियन चंद्र के द्वारा किए गए प्रयत्नों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि छात्राओं को उनकी रूचि पर आधारित कैरियर की ओर बढ़ने की ओर कदम बढ़ाने में यह स्कॉलरशिप यकीनन ही फायदेमंद साबित होगी.

Latest News