PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर हुआ भारी लैंडस्लाइड, बोलेरो पर गिरी पहाड़ी, ​​​​​​​1 की हुई मौत, कई घायल,

landslide-on-chandigarh-shimla-highway-hill-falls-bolero-1-dead-many-injured-himachal-pardesh

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर बीती रात परवाणू में पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में पंजाब नंबर की एक बोलेरो कैंपर आ गई। इसमें सवार देवराज नाम के व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। घायलों का ईएसआई अस्पताल परवाणू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

.

.

जानकारी के अनुसार, पीबी 08CP-9686 नंबर की बोलेरो कैंपर गाड़ी अखबार लेकर बीती रात चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी। रात करीब ढाई बजे परवाणू के आई लव हिमाचल पार्क के समीप पहाड़ी से अचानक लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में गाड़ी आ गई। गाड़ी में गंभीर रूप से घायल देवराज को परवाणू से पीजीआई रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

.

.

लैंडस्लाइड के बाद हाईवे सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद हो गया, जिसे सुबह 6 बजे बहाल कर दिया गया है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी बीती रात को बारिश से तबाही हुई है। जगह जगह लैंडस्लाइड से 80 से ज्यादा सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई। शिमला की मैहली-शोघी सड़क पर भी लैंडस्लाइड से एक गाड़ी मलबे में दब गई। मौसम विभाग ने हिमाचल में 3 अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

.

.

आज से तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि एक अगस्त के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। ऑरेंज अलर्ट ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर जिला को दिया गया है, जबकि आज बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना के कुछेक स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

.

.