PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर डॉ. एस भूपथी ने एक तरफ संभाला पदभार, तो दूसरी तरफ कर दी पहले ही दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस, जाने बड़ी वजह,

local punjab jalandhar news jalandhar police nabbed two smugglers recovered 5 kg opium intoxication material smuggle from jarkhand News CP Jalandhar Dr S Bhoopathi

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर जिले के नए पुलिस पुलिस कमिश्नर 2007 बेंच के IPS अधिकारी डॉ. एस भूपथी ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया / आज पहले ही दिन उन्होंने पंजाब सरकार व DGP पंजाब द्वारा चलाई जा रही नशे के खिलाफ मुहीम का संज्ञान लेते हुए नशे की पंजाब में की जा रही सप्लाई का बड़ा खुलासा किया /

उन्होंने इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि किसी नशे की खेप आस-पड़ोस के राज्य से नहीं बल्कि झारखंड से आ रही है / उन्होंने आगे कहा कि कुछ ही महीनों के दौरान चौथा अफीम तस्करी का मामला ऐसा पकड़ा गया है, जिसमें झारखंड से नशे की खेप आ रही है / उन्होंने आगे कहा कि हमारी पुलिस ने नशे के इसी नेक्सेस का भंडाफोड़ करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल कि है / इनके कब्जे से करीब पांच किलो अफीम बरामद की गई है /

जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर डॉ. एस भूपथी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना डिवीजन नंबर 8 के प्रभारी नवदीप सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ जब गदईपुर वाई पॉइंट पर नाके पर थे और इस दौरान तलाशी अभियान भी चल रखा था / इसी दौरान बैग लटकाए जा रहे दो लड़कों पर पुलिस की नजर गई / दोनों पुलिस को कुछ संदिग्ध से प्रतीत हुए /

local punjab jalandhar news jalandhar police nabbed two smugglers recovered 5 kg opium intoxication material smuggle from jarkhand News CP Jalandhar Dr S Bhoopathi

दोनों को रोकर उनका नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम विनय पुत्र रघुनंदन निवासी भालोगढ़ (पलामू,) झारखंड बताया जबकि दूसरे ने अपना नाम अवधेश पुत्र चंद्रिका निवासी तंबूगढ़ (सतवरगा, पलामू) झारखंड बताया / दोनों के बैगों की तलाशी ली गई तो उसमें से पुलिस को अफीम मिली / मौके पर मौजूद SHO नवदीप सिंह ने एनडीपीएस की गाइडलाइंस के अनुसार मौके पर गैजेटेड अफसर के तौर पर उत्तरी क्षेत्र के ACP दमनबीर सिंह को मौके पर बुलाया /

उनके सामने दोनों अफीम के साथ पकड़े गए आरोपियों के बैग की तलाशी ली गई / पुलिस को विनय पुत्र रघुनंदन के बैग से 2 किलो 480 ग्राम और अवधेश पुत्र चंद्रिका के बैग से 2 किलो 484 ग्राम अफीम बरामद हुई / दोनों के खिलाफ पुलिस ने NDPS के तहत मामला दर्ज कर लिया है / पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर इनका रिमांड हासिल कर आगे की करवाई की जाएगी /

Latest News