PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जगतार सिंह संघेडा ने जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष का संभाला पदभार, पद संभालते ही कही बड़ी बात,

Jagtar Singh Sangheda took over as the chairman of Jalandhar Improvement Trust Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब सरकार द्वारा नियुक्त जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष जगतार सिंह संघेडा ने आज विधायक रमन अरोड़ा की मौजूदगी में अपना पदभार ग्रहण किया। ट्रस्ट के दफ्तर में एक सादे समारोह के दौरान ट्रस्ट के नवनियुक्त अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।

उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों को साथ लेकर सकारात्मक रूख अपनाते हुए ट्रस्ट की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट शहरवासियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और शहर की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगे।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नई जन हितैषी योजनाएं बनाने के इलावा ट्रस्ट की जिन योजनाओं में आवंटियों को परेशानी हो रही है, उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा और उनको राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्ट को वित्तीय संकट से बाहर निकालकर कर्ज मुक्त करने के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति अपनाई जाएगी।

इस अवसर पर विधायक रमन अरोडा, दीपक बाली सहित कई आप नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने पद संभालने पर जगतार सिंह को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वह ट्रस्ट की योजनाओं को पारदर्शी ढंग से लागू करते जहां अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तनदेही से निभाएंगे वहीं ट्रस्ट को अंदर से मजबूत भी करने की कोशिश करेंगे।

Latest News