PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में पूर्व सांसद के PA की बेरहमीं के साथ ह+त्या, Video Viral

ludhiana-punjab-property-businessman-kuldeep-singh-mundia-murder-case

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में धांदरा रोड नजदीक मिसिंग लिंक 2 हाईवे पर कार सवार एक व्यक्ति की सरेआम बीच सड़क तलवारों से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या का वीडियो भी सामने आया है। किसी राहगीर ने ये वीडियो अपने मोबाइल से बनाई। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह मुंडिया के रूप में हुई है। कुलदीप शिअद नेता एवं पूर्व सांसद जगदेव सिंह तलवंडी के PA रह चुके है। कुलदीप रात के समय अपने फार्म हाउस से अपनी फॉक्सवैगन कार में निकले थे।

.

उसका पीछा कर रहे स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने उसे हाईवे पर घेर लिया। बदमाशों ने उसे कार से बाहर निकाल कर जमकर पीटा। बुजुर्ग कुलदीप मदद की गुहार लगाता हुआ चीखता चिल्लाता भी रहा, लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं की। हमलावरों ने बुजुर्ग कुलदीप को जमीन पर लेटाकर उस पर तलवार से तब तक वार किए जब तक बुजुर्ग ने दम नहीं तोड़ दिया। हत्या के वीडियो में करीब 3 से 4 लोग हमला करते हुए नजर आ रहे है।

.

.

वीडियो में एक राउंड फायरिंग की भी आवाज आई है। कुलदीप सिंह गांव मुंडिया के रहने वाले है। वह प्रापर्टी का काम भी करता था। कुछ समय विदेश में व्यतीत करने के बाद वह वापस लुधियाना आया था। घटना स्थल से मिली जानकारी के मुताबिक ये हमला जमीनी विवाद के कारण हुआ है, लेकिन अभी इस संबंधी किसी भी पारिवारिक सदस्य या पुलिस अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। 

ludhiana-punjab-property-businessman-kuldeep-singh-mundia-murder-case

खून से लथपथ कुलदीप को बीच सड़क पड़ा देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना दी। थाना सदर की SHO अवनीत कौर और थाना दुगरी से एसएचओ परमवीर सिंह मौके पर पहुंचे। वहीं सीआईए-1 की टीम भी घटना स्थल पर जांच के लिए पहुंची। खून से लथपथ कुलदीप सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। 

.

.

मृतक कुलदीप के रिश्तेदार हरजीत सिंह ने कहा कि कुलदीप सिंह शिअद नेता और पूर्व सांसद जगदेव सिंह तलवंडी के साथ बतौर पीए पहले रहते थे। फिर ये विदेश चले गए थे। आज फार्म हाउस में काम करने वाले गुरसेवक का घर पर फोन आया। उसने बताया कि कुलदीप सिंह की हत्या कर दी गई है। पहले परिवार इस घटना को हादसा समझ रहा था, लेकिन जब शव देखा तो पता चला कि उनकी हत्या की गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

.

एसएचओ अवनीत कौर ने कहा कि मृतक कुलदीप का आयु करीब 65 साल है। उसका फार्म हाउस घटना स्थल से नजदीक ही है। वह फार्म हाउस से अपने घर जा रहा था। उसकी कार का पीछा कर रहे कुछ लोगों ने उसे घेर कर पीटा और धारदार हथियारों से उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस अलग-अलग एंगलों से जांच कर रही है। परिवार से बातचीत के बाद ही वारदात के असल कारणों का पता चल पाएगा।