PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

बॉलीवुड का फेमस सॉन्ग “कांटा लगा” से रातों-रात फेम हुई शेफाली जरीवाला ने दुनिया को कहा अलविदा,

shefali-jariwala-death-reason-heart-attack-or-something-else-police-forensic-team-probe

हार्ट अटैक या कुछ और? कुक-मेड को साथ ले गई पुलिस, घरवालों से भी होगी पूछताछ,

PTB Big न्यूज़ मुंबई : बॉलीवुड का फेमस सॉन्ग “कांटा लगा” तो आपको याद ही होगा, आज उसी सॉन्ग की फेम शेफाली जरीवाला हमारे बीच नहीं रही हैं। महज 42 साल की उम्र में बॉलीवुड के इस सितारे ने सभी को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार देर रात को शेफाली का निधन हो गया। इसी के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि शेफाली की मौत की वजह क्या है। शेफाली के निधन के बाद से ही शुरुआती रिपोर्ट्स में यह सामने आ रहा है कि

.

उनकी मौत हार्ट अटैक आने की वजह से हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली के मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। जिसके बाद उन्हें उनके पति पराग त्यागी ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ अभी यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या हार्ट अटैक ही मौत की वजह थी या कोई और कारण था। शेफाली के निधन के बाद रात 1 बजे शेफाली के घर मुंबई पुलिस पहुंची।

.

.

पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए उनके घर पहुंची। इसी के बाद घर के अंदर मौजूद लोगों से मौत की वजह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है। टीम जांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि एक्ट्रेस की बॉडी को अंधेरी में उनके आवास पर पाया गया था और उनकी मौत के पीछे की वजह अभी भी स्पष्ट नहीं है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस को रात 1 बजे इसकी सूचना मिली थी।

फिलहाल, शेफाली के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। घर में मौजूद परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। मौत से पहले क्या-क्या हुआ। कैसे उनकी हालत बिड़गी इन सभी इन चीजों की जांच की जा रही है। इसी के साथ रात में, शेफाली के घर काम करने वाली उनके कुक और मेड को पूछताछ के लिए अंबोली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

.

.

इनिशियल रिपोर्ट्स बता रही थी कि शेफाली की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही यह सामने आएगा कि उनकी मौत के पीछे असल वजह क्या है। किस वजह से एक्ट्रेस की अचानक मौत हो गई। शेफाली के निधन के बाद न सिर्फ फैंस के बीच बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी लोग हैरान हैं, साथ ही अचानक यंग एक्ट्रेस के दुनिया से चले जाना से शोक में हैं।

.

शेफाली जरीवाला ने साल 2000 की शुरुआत में रीमिक्स वीडियो कांटा लगा की थी। इसी सॉन्ग से वो काफी मशहूर हो गईं थीं, जिससे उन्हें कांटा लगा गर्ल का उपनाम तक मिल गया था। बाद में वो सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी दिखाई दी थीं। इसके अलावा उन्होंने नच बलिए और बिग बॉस 13 जैसे रियलिटी शो का भी वो हिस्सा बनी थीं। बिगबॉस 13 ने भी उन्हें काफी शोहरत और फैंस का प्यार दिया था।