PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी, 3 सेकंड में गिरा 5 मंजिला मकान, बारिश का रेड अलर्ट,

himachal-pardesh-shimla-heavy-rain-landslide-cloud-burst-red-alert-dharmshala-kullu-shimla-manali

 

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में देर रात 11.30 बजे से भारी बारिश जारी है। इस बीच शिमला के भट्टाकुफर में सुबह 5 मंजिला मकान 3 सेकंड में ढह गया। बताया जा रहा है कि फोरलेन के लिए कटिंग की वजह से मकान की नींव हिल गई थी। इससे मकान को रात 12 बजे ही खाली करवा दिया गया था। लगातार बारिश के कारण सुबह करीब 8 बजे मकान गिर गया। इससे साथ के 2 घरों को भी खतरा पैदा हो गया है।

.

.

यह मकान रिटायर्ड SDO का बताया जा रहा है। उधर, हमीरपुर के सुजानपुर में भी सुबह एक बड़ा पेड़ गिरने से तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर रखा है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, चंबा और कुल्लू जिला में भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मंडी, कांगड़ा और

.

सिरमौर जिला में सभी स्कूल आज बंद किए गए हैं। कुल्लू जिला के मनाली और बंजार डिवीजन के स्कूलों में भी छुट्‌टी की गई है। मंडी में बीती रात सबसे ज्यादा 119 मिलीमीटर (MM) बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज सुबह ताजा बुलेटिन जारी कर चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिला में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश के बाद फ्लैश फ्लड, जलभराव और

.

himachal-pardesh-shimla-heavy-rain-landslide-cloud-burst-red-alert-dharmshala-kullu-shimla-manali

.

लैंडस्लाइड की घटनाएं हो सकती हैं। इसे देखते हुए लोगों और टूरिस्टों को नदी-नालों, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में न जाने और अनावश्यक यात्रा टालने की सलाह दी है। 1 जुलाई को मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिला में तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 2 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में भारी बारिश होने की की संभावना है।

.