PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

जालंधर! आर्मी ट्रक ने 5वीं की स्कूली छात्रा को कुचला, बेटी का शव देख पिता हुआ बेहोश

jalandhar cantt army truck crushes 5th Class student

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर आर्मी के ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत हो गई। वह अपनी सहेलियों के साथ स्कूल के बाहर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां से आर्मी का ट्रक निकला, ड्राइवार ने यहां यू-टर्न लिया। इसी दौरान छात्रा ट्रक की चपेट में आई और उसके सिर के ऊपर से पहिया निकल गया। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। बेटी का खून से लथपथ शव देख पिता बेहोश हो गया।

.

.

मृतका की पहचान सोढल निवासी पायल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। आर्मी का ये ट्रक कैंट जा रहा था। जानकारी के अनुसार, हादसा जालंधर कैंट स्थित केंद्रीय स्कूल-3 (केवी-3) के बाहर शाम करीब 4 बजे हुआ। छुट्टी के बाद केवी-4 स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए केवी-3 के बाहर पहुंची थी। उसी समय 5वीं कक्षा की छात्रा पायल भी अपनी सहेलियों के साथ बस का इंतजार कर रही थी।

.

.

स्कूल की छुट्टी होने के कारण वहां बच्चों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही थी। इसी दौरान आर्मी का एक ट्रक स्कूल के पास पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ड्राइवर ने वाहन को मोड़ने के लिए यू-टर्न लेना शुरू किया। इसी दौरान पायल ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल बस ड्राइवर ने तुरंत स्कूल प्रबंधन और छात्रा के पिता अशोक कुमार को सूचना दी। बेटी के हादसे की खबर मिलते ही पिता मौके पर पहुंचे।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘भाभी चुम्मेवाली’ घिरी फिर विवादों में, दर्ज हुई FIR

.

पिता ने कहा कि घटनास्थल पर देखा कि बच्ची का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जिसे देख वह बेसुध हो गया। पीड़ित पिता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। बच्ची के पिता दुकान में काम करते हैं। उसका एक भाई है। सूचना मिलने पर थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कैंट के SI हरदयाल सिंह ने बताया की अभी परिवार का बयान दर्ज नहीं किया गया है। परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! पुलिसकर्मी के अपहरण से पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, बदमाशों ने पुलिसकर्मी की बनाई वीडियो