PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

रेलवे स्टेशन पर बैग में शव लेकर घूम रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

man-was-roaming-around-with-dead-body-bag-mumbai-dadar-railway-station-police-arrested-him

.

.

PTB Big न्यूज़ मुंबई : महाराष्ट्र के दादर रेलवे स्टेशन पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से एक बैग से शव बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान दादर रेलवे स्टेशन पर गश्त पर निकले थे। तभी आरपीएफ जवानों की नजर एक ट्रैवल बैग पर पड़ी जिसे एक व्यक्ति लेकर जा रहा था। शख्स की हरकतें संदिग्ध होने पर आरपीएफ के जवानों ने उसे रोका और बैग की तलाशी ली।

.

.

ट्रैवल बैग को खोलते ही आरपीएफ के जवानों के होश उड़ गए। बैग में खून से लथपथ हालत में एक शव मिला। रेलवे सुरक्षा बल ने जांच की तो पता चला कि यह शव अरशद अली नाम के शख्स का है। पुलिस के मुताबिक, ट्रैवल बैग ले जा रहे शख्स का नाम जय चावड़ा है। इस मामले में चावड़ा के दोस्त शिवजीत सिंह का नाम भी सामने आया है। शिवजीत सिंह पर आरोप है कि उसने अपने दोस्त जय की अरशद अली नाम के शख्स की हत्या करने में मदद की।

.

man-was-roaming-around-with-dead-body-bag-mumbai-dadar-railway-station-police-arrested-him

.

पुलिस ने आरोपी शिवजीत को उल्हासनगर से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जय चावड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया है। पुलिस की मानें तो हत्या की घटना मुंबई के पायधुनी इलाके में हुई। रेलवे सुरक्षा बल ने इस मामले को पायधुनी पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल हत्या के सही कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

.

.