PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

जालंधर के प्रसिद्ध स्कूल के प्रिंसीपल की महिला स्टॉफ के साथ आपत्तिजनक तस्वीरों के वायरल होने के बाद प्रबंधक कमेटी ने लिया बड़ा फ़ैसला,

management-committee-of-st-soldier-group-of-institutions-took-a-big-decision-on-the-uproar-that-happened-yesterday-jalandhar

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में बीते दिन यानि मंगलवार को जालंधर के प्रसिद्ध शिक्षा संस्थान में उस समय हड़कंप मच गया। जब सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल की शाखा, अर्जुन नगर थाना रामा मंडी के प्रिंसीपल की महिला स्टॉफ के साथ आपत्तिजनक तस्वीरों की सूचना से पुरे शहर में चर्चाओं का दौर गर्म था।इस पुरे मामले में सेंट सोल्जर ग्रुप की मैनेजमेंट कमेटी में इस मुद्दे को काफी गंभीर से लेते हुए,

.

.

आज अपने ऑफिस में एक विशेष मीटिंग बुलाई, जिससे ग्रुप की मैनेजमेंट ने स्कूल शाखा के प्रिंसीपल से सारा चार्ज वापिस ले लिया और प्रिंसिपल को तुरंत प्रभार से सस्पेंड कर दिया गया वहीं महिला स्टॉफ को दो महीनों की छुट्टी का आदेश दे दिया गया है। यहीं नहीं मैनेजमेंट ने इस मुद्दे को साइबर क्राईम के हाथ सौंप दिया हैं, ताकि इस मामले की पूरी निष्पक्षता से जाँच की जा सके।

.

आपको यह भी बता दें की बीते दिन यानि मंगलवार को जालंधर के थाना रामामंडी के अधीन पड़ते सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हो गई थी। इसे लेकर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिवारों ने भी ऐतराज जताया है और केस दर्ज कर इनके खिलाफ सख्त करवाई की मांग की थी।

.

management-committee-of-st-soldier-group-of-institutions-took-a-big-decision-on-the-uproar-that-happened-yesterday-jalandhar

.

वहीं परिजनों ने कहा कि इससे हमारे बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। स्कूल प्रशासन द्वारा उक्त प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसे लेकर स्कूल के अंदर हंगामा होने की भी सूचना है। फिलहाल स्कूल प्रबंधकों का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आपको यह भी बता दें कि वायरल हो रहे फोटोज में साफ नजर आ रहा है कि स्कूल के प्रिंसिपल स्कूल की अलग-2 टीचर्स के साथ हैं।

.

.

हालाँकि इस पुरे मामले में जब प्रिंसिपल से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने मीडिया को यह कहा था कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। क्योंकि ये फोटो उनके नहीं हैं। फोटो डीपफेक का इस्तेमाल कर बनाई गई हैं। जिसके बाद उसे वायरल किया गया। मामले को स्कूल के प्रबंधकों के ध्यान में लाया गया है। इसे लेकर पुलिस को शिकायत दी जाएगी और उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।

.

Latest News