PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

गुरुनानक पुरा फाटक पर फ्लाईओवर बनाने को लेकर कांग्रेस सरकार पर लगाए गए बीजेपी के नेताओं के आरोपों का दिया पूर्व विधायक ने यह जवाब,

former-mla-rajinder-beri-gave-this-answer-to-the-accusations-of-bjp-leaders-against-the-congress-government-for-building-a-flyover-at-guru-nanak-pura-gate

.

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर सेंट्रल हल्के से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने आज बीजेपी के नेताओं द्वारा केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक रजिंदर बेरी पर इल्जाम लगते हुए कहा था कि वह अपनी सरकार के समय इस फ्लाईओवर को बनवा नहीं पाए थे,

.

.

उन्होंने इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को यह भी कहा था कि आर.ओ.बी बनाने के लिए भाजपा की केंद्र मोदी सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा पैसे देने के बावजूद उस समय पंजाब की कांग्रेस सरकार गुरु नानक पूरा फाटक पर ओवर ब्रिज बनवाने में राज्य सरकार के हिस्से वाले पैसे नही दे सकी थी जिसकी वजह से आज तक फ्लाईओवर का निर्माण नहीं हो पाया।

.

.

इस पूरे मामले में पूर्व विधायक राजिंदर बेरी का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान करोड़ों रुपये के विकास कार्य जालंधर शहर में करवाए गए थे। वहीं केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्डों में विकास कार्यों की कोई भी कमी नहीं रही। इसमें चाहे सड़कों का काम हो गलियों का निर्माण कार्य, पार्कों का सौंदर्यीकरण, नई एलईडी लाइटें, पेयजल पंप,

.

स्मार्ट स्कूल, लोगों के घरों से बिजली के तारों को हटाने सहित कई अन्य कार्य कांग्रेस सरकार के दौरान ही संपन हुए, जो उससे पहले पंजाब में मौजूद बीजेपी व अकाली दल की गठबंधन सरकार भी अपने 10 सालों के कार्यकाल में भी पुरे नहीं करवा पाई थी। वहीं पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने लद्देवाली फ्लाईओवर के निर्माण की बात करते हुए कहा की यह भी कांग्रेस सरकार की ही देन है।

.

वहीं उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा गुरु नानक पुरा फाटक के ऊपर बनने वाले फ्लाईओवर के बारे में बताते हुए कहा कि उसकी भी लगभग तैयार ही थी, लेकिन रेलवे विभाग ने इसे मंजूरी ही नहीं दी, जिसकी वजह से गुरु नानक पुरा फाटक के ऊपर बनने वाले फ्लाईओवर का निर्माणकार्य शुरू ही नहीं हो सका।

.

.