PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : हल्का उत्तरी विधानसभा के वार्ड न 60 के भगतपूरा नजदीक दोआबा चौंक की सड़कों का शुभारंभ 28 लाख रु की राशि द्वारा क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी द्वारा किया गया। इस मोके पर इलाका निवासियों ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे का मुँह मीठा करवाया।
हैनरी ने अपने संबोदन में कहा की जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है विकास कार्यों की गंगा बह गई है आज क्षेत्र की जनता के सहयोग द्वारा उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से चल रहे है / विधायक ने कहा की क्षेत्र के विकास सम्बन्धी किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी जा रही। पुरे नार्थ क्षेत्र में आरसीसी सड़को के साथ साथ कई जगह पर ग्रीन बेल्ट भी विकसित की जा रही है और सड़क के किनारों में एलईडी लाइटें भी लगाई जा रही है।
विधायक ने कहा उत्तरी हल्के को प्रगति व समृद्धि की राह पर आगे ले जाने के लिए दिन रात कार्य चल रहे है और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा द्वारा कई एतिहासिक फैसले लिए गए हैं जिससे हर वर्ग का फायदा हो रहा है।इलाका पार्षद अवतार सिंह ने कहा की कांग्रेस एक मजबूत सड़क नेटवर्क स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है तांकि विकास और बुनयादी सुविधाएं लोगो तक पहुँच सके।
उन्होंने कहा पिछली सरकार के दस वर्षो में विकास का झूठा दावा करने वाली अकाली भाजपा के नेताओं ने जगह जगह उद्घाटन के पत्थर लगाकर जनता को सिर्फ गुमराह किया था पर आज विधायक हैनरी द्वारा किए गए विकास कार्यो और एक सुरक्षित समाज व भ्रष्टाचार रहित प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है। इस उद्घाटन सामरोह में राजेश कुमार,मुख्तियार चंद,संदीप शर्मा,अजय कुमार,मोहन लाल,गुरप्रीत सिंह,लम्बरचंद,प्रिंस कुमार,राजू कुमार,हेमंत शर्मा,अजय चौहान आदि उपस्तिथ थे।






























