PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

रिश्वतखोर तहसीलदार और उसकी पत्नी की करतूत, बचने के लिए रसोई गैस चूल्हे पर रख कर जला दिए 500 रुपए के बंडल,

national 500 rupees bundles kept on the stove and burnt still the bribe tahsildar could not save himself Jodhpur

national 500 rupees bundles kept on the stove and burnt still the bribe tahsildar could not save himself Jodhpur

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ जोधपुर : जोधपुर के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम संभाग के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा तहसीलदार को रिश्वत की राशि लेते पकड़ने पहुंची / इसकी भनक लगने के बाद घूसखोर तहसीलदार ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और रिश्वत की राशि को रसोई गैस चूल्हे पर जलाने का प्रयास किया / स्थानीय पुलिस और एसीबी की टीम ने कटर के द्वारा दरवाजे को काट भीतर प्रवेश किया गया / रसोई के चूल्हे पर रिश्वत में लिए गए रुपए जलते दिखाई दिए /

.

.

एसीबी की टीम ने आंवले की छाल का ठेका दिलाने की एवज में मांगी गई एक लाख रुपए की रिश्वत के आरोप में घूसखोर तहसीलदार कल्पेश जैन को हिरासत में लिया है / इस संबद्ध में उससे पूछताछ जारी है / भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उप महानिरीक्षक पुलिस, जोधुपर डॉ विष्णुकांत ने बताया कि परिवादी ने एक लिखित शिकायत देकर आवले की छाल का ठेका लेने के सम्बंध में पिंडवाड़ा तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन द्वारा श्री पर्वत सिंह राजस्व निरीक्षक, वृत भांवरी, पिण्डवाड़ा, के मार्फत 1,00,000 रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी /

.

इसका गोपनीय रूप से सत्यापन करवाया जाने पर परिवादी से आंवले की छाल का ठेका दिलाने की एवज में कल्पेश कुमार तहसीलदार पिण्डवाड़ा, जिला सिरोही के कहे अनुसार पर्वत सिंह राजस्व निरीक्षक, द्वारा रिश्वत राशि की मांग करना पाया गया / रिश्वत की राशि प्राप्त करने पर विभागीय कार्रवाई के तहत एसीबी की टीम ने तहसीलदार आवास पर दबिश दी जिसकी भनक कल्पेश जैन को होने पर उसने दरवाजा बंद कर दिया /

.

.

पुलिस के द्वारा समझाइश किए जाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोले जाने पर कटर के माध्यम से दरवाजे को काटा गया, जहां कल्पेश जैन घर के भीतर ही छुपा था / एसीबी टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम देते हुए तहसीलदार के सरकारी आवास में प्रवेश किया जहां सरकारी आवास के किचन में रिश्वत राशि के रूप में ली गई भारतीय मुद्रा चूल्हे पर जलती पाई गई, जिसके बाद आग को बुझाने का प्रयास किया गया और बचे हुए नोटों को बतौर सबूत एसीबी द्वारा कलेक्ट किया गया / पुलिस ने तहसीलदार कल्पेश जैन को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है /

.

जानकारी के अनुसार एसीबी और पुलिस की टीम ने लगातार दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन कल्पेश जैन द्वारा किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं दिया गया इसके बाद 1 घंटे से अधिक का समय बीत जाने पर कटर के द्वारा मुख्य गेट को काटकर तहसीलदार के सरकारी आवास में प्रवेश किया गया जहां तहसीलदार घर के भीतर छिपा बैठा पाया गया / एसीबी ने आमजन की जागरूकता के लिए फिर से अपना हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है जिस पर पीड़ित व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

national 500 rupees bundles kept on the stove and burnt still the bribe tahsildar could not save himself Jodhpur