PTB News

Latest news
NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ... पेट्रोल- डीजल और ATF पर केंद्र सरकार द्वारा लिया गया बड़ा फैसला, जनता को लगेगा बड़ा झटका बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छोटे भाई को किया पुलिस ने गिरफ्तार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद टीचरों में मचा हड़कंप, विभाग ने मांगी लिस्ट, जाने मामला भारत-UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुई आज से लागू, व्हिस्की, कारें और कपड़े मिलेंगे सस्ते, जानें किन... जालंधर! ये पब्लिक है सब जानती है, Social Media यूजर्स ने प्रॉपर्टी कारोबारी को दिन में दिखाए तारे पंजाब! किसानों ने सभी टोल किये फ्री, बिना टैक्स दिए गुजर रहे वाहन, धरना लगाया

पंजाब में कोहरे का कहर, बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 20 से अधिक लोग हुए घायल,

bathinda-bus-truck-accident-dense-fog-many-people-injured-horrific-collision-rescue-hospital-police

.

PTB Big Accident न्यूज़ बठिंडा : पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कोहरे के चलते हादसों की घटनाएं में वृद्धि हो गई है। इस बीच शुक्रवार सुबह बठिंडा के जोधपुर रूमाना गांव के पास एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बठिंडा के एम्स और सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि धुंध के चलते यह हादसा हुआ है।

.

.

विजिबिलिटी कम होने से दोनों ड्राइवरों को दिखाई नहीं दिया। आपको यह भी बता दें कि गहरी धुंध के कारण बठिंडा-रामा रोड पर एक ट्रक व सवारियों से भरी एक निजी कंपनी की बस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए एम्स बठिंडा व सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया है। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, जबकि बस यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

.

बताया जा रहा है कि हादसे का कारण गहरी धुंध है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद संबंधित थाने की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, न्यू दीप कंपनी की बस रामा मंडी से बठिंडा की तरफ आ रही थी। बठिंडा-डबवाली रोड नई बनने के कारण सड़क की एक साइड बंद पड़ी है, जिसके कारण एक साइड पर वाहन आ जा रहे है। गांव गुरुसर सैणे वाला के पास गहरी धुंध होने के कारण बठिंडा से डबवाली की तरफ जा रहा ट्रक व रामा से

.

.

बठिंडा आ रही बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बस में सवार 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलसें व सहारा जनसेवा की टीम ने उपचार के लिए बठिंडा एम्स व सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में किसी भी यात्री को गंभीर चोंटे नहीं आई हैं और न ही कोई जानी नुकसान हुआ है। 12 के करीब लोगों को एम्स में दाखिल है, तो 8 के करीब सिविल अस्पताल बठिंडा में उपचारधीन है।

.