PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

प्रधानमंत्री मोदी व दिलजीत दोसांझ की Heart Tuch मुलाकात, दोनों ने इन यादगार लम्हों को लेकर क्या कहा,

singer-actor-diljit-dosanjh-meets-prime-minister-narendra-modi-new-delhi

.

.

PTB News मनोरंजन : अपने दिल लुमिनाटी टूर के बाद दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। हाल ही में हुई इस मुलाकात की तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी से हुई इस मुलाकात में सिंगर, एक्टर दिलजीत काफी खुश नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती दिन बुधवार को सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ से मुलाकात की।

.

.

इंटरनेशनल लेवल पर एक अलग पहचान बनाने वाले सिंगर दिलजीत की पीएम ने खूब तारीफ की। सिंगर से हुई बातचीत को प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत ही यादगार बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बातचीत का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है। इस मुलाकात के वीडियो में दिलजीत ने जब गाना गाया तब पीएम मोदी स्टूल से तबले की थाप देते नजर आए। आगे उन्होंने सिंगर की पीठ भी थपथपाई। 

.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (ट्वीटर) अकांउट पर एक पोस्ट में कहा ‘दिलजीत दोसांझ के साथ शानदार बातचीत। वह वास्तव में बहुमुखी हैं, प्रतिभा और परंपरा का मिश्रण हैं। हम संगीत, संस्कृति और बहुत सारे माध्यम से जुड़े हैं।’ सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी और दिलजीत का जो क्लिप शेयर हो रहा है, उसमें पीएम को कहते सुना जा सकता है कि सिंगर लोगों का दिल जीत रहे हैं। PM मोदी से मुलाकात के बाद सिंगर दिलजीत दोसांझ ने एक्स (ट्वीटर) पर

.

.

एक पोस्ट में लिखा ‘यह 2025 की शानदार शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात रही। हमने संगीत के अलावा कई चीजों पर बात की। पिछले कुछ महीनों से सिंगर दिलजीत दोसांझ देश भर में अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे थे। उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों में अपना म्यूजिक टूर किया, इस म्यूजिक टूर का नाम दिल लुमिनाटी था। सच में दिलजीत ने देश भर में संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया था।

Latest News