New session started at Mehar Chand Polytechnic College Jalandhar, started with Havan Yagya
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज जालंधर में नये सैशन का आग़ाज़ पवित्र हवन यज्ञ में मंत्र उच्चारण के साथ आहूतियाँ डाल कर किया गया / प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह मुख्य यज्जमान के तौर पर पधारे / कोविड को ध्यान में रखते हवन यज्ञ में सिर्फ़ प्रमुख विभाग ही शामिल हुए और बाकी स्टॉफ और विद्यार्थियों को आन लाईन लिंक के साथ जोड़ा गया /
..
इस तरह से 500 के करीब विद्यार्थी हवन यज्ञ में शामिल हुए / लेक्चरार श्री प्रभुदियाल ने पंडित की भूमिका निभाई / अंत में प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए नये सैशन के लिए मुबारकबाद दी और कालेज की मुख्य प्राप्तियों के बारे में जानकारी सांझी की, साथ ही यह भी कामना कि बहुत जल्दी करोना महामारी का अंत होगा और विद्यार्थी क्लासों में बैठ कर पढ़ाई करेंगे /
उन्होंने कहा कि नये विद्यार्थियों के लिए 10 रोज़ा इंडकशन प्रोग्राम चलाया जा रहा है, ताकि उनको कॉलेज के वातावरण में ढाला जा सके और उनमें ऑनलाइन क्लास लगाने के लिए आत्म विश्वास पैदा किया जा सके / इस हवन यज्ञ में श्री दिलदार राणा, डॉ. संजय बांसल, डॉ. राजीव भाटिया, श्री जे.एस घेरा, मैडम मंजू मनचंदा, मैडम ऋचा, श्री प्रिंस मदान, श्री कश्मीर कुमार, श्री हीरा महाजन, श्री सुरजीत सिंह और श्री राकेश शर्मा हाजिर हुए /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
New session started at Mehar Chand Polytechnic College Jalandhar, started with Havan Yagya































