PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

निसा ने अनिल चोपड़ा को निवाज़ा “लाइफ टाइम अचीवमेंटअवार्ड” के साथ,

nisa-honor-chairman-of-st-soldier-with-life-time-achievement-award

मेहनत पर भरोसा और सच्ची लग्न रखने से ही मिलती है सफलता : अनिल चोपड़ा

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : पूरी ज़िंदगी अनथक मेहनत, देश की उन्नति में एक एहम योगदान देने, सोसाइटी के लिए बेहतरीन काम करते आ रहे, जालंधर शहर की जानी मानी शख्शियत सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के चेयरमैन अनिल चोपड़ा को नैशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्ज अलायन्स द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट के साथ सम्मानित किया गया।

यह सम्मान श्री चोपड़ा को मैनथोन स्कूल एजुकेशन कॉन्क्लेव एड-एक्सपो में दिया गया। निसा ने श्री चोपड़ा अनिल चोपड़ा को सम्मानित करते हुए कहा कि किसी परिचय की जरूरत नहीं है क्योंकि यह वो शख्शियत हैं जिन्होंने एक स्कूल से शुरुयात की थी और आज वह सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के रूप में 35 स्कूलों और 22 कॉलेजों के साथ नार्थ इंडिया का सबसे बड़ा शिक्षा ग्रुप बना चूका है जिसमें 42000 से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

इसमें खास यह भी है कि इस ग्रुप ने जन-जन तक शिक्षा पहुँचाने के लिए हर प्रकार सुविधा प्रदान कर रहा है जिसमें मास्टर राज कँवर चोपड़ा 2 करोड़ स्कालरशिप, उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए फ्री बस सर्विस, हर प्रकार खेल, अन्य गतिविधियां आदि शामिल हैं। इस स्तर पर शिक्षा को पहुँचने के लिए श्री चोपड़ा को यह अवार्ड दिया गया है।

इसके साथ अनिल चोपड़ा कन्फडरेशन ऑफ़ पंजाब उनएडिड इंस्टीच्यूशन्स (कॉलेज एसोसिएशन), सी.बी.एस.ई
एफिलिएटेड स्कूल्ज एसोसिएशन के प्रेजिडेंट के रूप अपना कार्यभार संभाला हुए हैं। अनिल चोपड़ा ने निसा का धन्यवाद करते हुए अपनी जीवन के सफर को साँझा करते हुए बताया कि उन्हें कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा और कई बार असफलता का भी मुँह देखना पड़ा लेकिन अपनी मेहनत पर भरोसा और सच्ची लग्न रख अपने काम को ओर बेहतर करने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि उन्होंने पता था कि सफलता पाना को आसान काम नहीं, लेकिन अगर मेहनत पुरे जी-जान से की जाए तो एक दिन सफलता मिलनी तह हो जाती है। उन्होंने युवा पीढ़ी को सन्देश देते हुए कहा कि सफलता किसी को भी एक दम से प्राप्त नहीं होती, हमेशा चलते रहने और खुद पर विश्वाश रखना ही व्यक्ति को सफलता दिलाती है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सफलता में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता चोपड़ा, दोनों बेटों राजन चोपड़ा, प्रिंस चोपड़ा ने उनके साथ कदम से कदम मिलकर साथ दिया। उल्खनीय है कि अनिल चोपड़ा को क्रेडाई पंजाब द्वारा भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के साथ, बालसबरीज यूनिवर्सिटी डॉक्टरेट डिग्री के साथ सम्मानित कर चुकी है। श्री चोपड़ा शिक्षा ग्रुप के साथ पी.पी.आर ग्रुप, होटल रमाडा सिटी सेंटर, होटल डेज, होटल डेज इन्, पैराडाइस एजुकेशनल सोसाइटी के भी चेयरमैन हैं।

Latest News

Latest News