PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

मेक्सिको में गोलीबारी की घटनाओं में एक बच्चे सहित 8 लोगों की मौत

one children among 8 dead in mexico gun attack International News  

PTB Big न्यूज़ मेक्सिको सिटी : उत्तर-मध्य मेक्सिको में दो घरों में की गई गोलीबारी में एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो जाने की सुचना से हड़कंप मच गया है / इस सारे मामले की पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी दी है /

उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि हमलावरों ने एक घर में मौजूद चार लोगों को निशाना बनाया था और इस दौरान वहां मौजूद एक महिला भी मारी गई है / वहीं स्थानीय मीडिया के अनुसार, सालिओ कस्बे के दूरदराज के इलाके में बने मकान का इस्तेमाल मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों द्वारा किया जाता था /

इस बीच देर रात एक हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जहां मौत हो गई है वहीं गुआनाजुआतो राज्य के अभियोजक ने बताया कि तीन अन्य लोग घायल हैं और अस्पताल में उनको भर्ती करवाया गया है / अधिकारी ने बताया कि पास ही के एक घर में 16 वर्षीय किशोरी और 16 माह का एक बच्चा मृत मिला, दोनों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे / वहीं अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें भी निशाना बनाया गया या फिर वह भी गोलीबारी की चपेट में आ गई है /

लोगों के मारे जाने से गुआनाजुआतो राज्य के लोग स्तब्ध हैं / राज्य की गृह सचिव लीबिआ गार्सिया ने ट्वीट किया सालिओ में आज जो हुआ उससे हमें गहरी पीड़ा पहुंची है / गुआनाजुआतो सरकार के तौर पर हम मिलकर काम करेंगे और उन कायरों को बचने का जरा भी मौका नहीं देंगे, जो लोगों की जिंदगियां लेते हैं / उन्होंने लिखा कि पीड़ितों को जरूर न्याय मिलेगा /