PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

पुलिस ने आखिर क्यों लगाया इस वेबसाइट न्यूज़ से जुड़े 2 संपादकों पर राजद्रोह के दोष,

hong kong police charge two ex stand news editors International News  

PTB Big न्यूज़ हांगकांग : हांगकांग पुलिस ने लोकतंत्र समर्थक एक वेबसाइट से जुड़े दो संपादकों के खिलाफ राजद्रोह के आरोप लगाए हैं / वेबसाइट ‘स्टैंड न्यूज’ ने एक दिन पहले ही कहा था कि कार्यालय पर पुलिस की छापेमारी और सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद, अब उसकी वेबसाइट तथा सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई नई सामग्री नहीं डाली जाएगी और उन्हें बंद किया जा रहा है /

राष्ट्रीय सुरक्षा पुलिस ने एक बयान में 33 और 52 वर्षीय दो पुरुषों के खिलाफ राजद्रोह सामग्री को प्रकाशित करने की साजिश करने के आरोप लगाए हैं / हालांकि, इन दोनों की पहचान उजागर नहीं की गई / स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार ‘स्टैंड न्यूज’ के संपादकों चुंग पुई-कुएन और पैट्रिक लैम के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं /

पुलिस ने कहा कि वह कम्पनी के खिलाफ भी राजद्रोह का मामला दर्ज करेगी / चुंग और लैम के अलावा, गायक डेनिस हो और पूर्व सांसद मार्गरेट न्गो सहित ‘स्टैंड न्यूज’ बोर्ड के चार अन्य पूर्व सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया / लोकतंत्र समर्थक समाचार पत्र ‘एप्पल डेली’ के पूर्व संपादक चान पुई-मैन और चुंग की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है /