PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, ट्रक की टक्कर से हुई महिला की दर्दनाक मौत,

punjab-jalandhar-over-speed-truck-hit-activa-woman-anita-devi-dead-big-sad-news

.

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में लम्मा पिंड चौक के पास एक लेंटर डालने वाले मिक्सर ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नूरपुर कॉलोनी की रहने वाली अनीता देवी पत्नी संजय के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, जालंधर के सिविल अस्पताल से महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया है। जिसके बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया है।

.

punjab-jalandhar-over-speed-truck-hit-activa-woman-anita-devi-dead-big-sad-news

.

.

मिली जानकारी के अनुसार महिला अपनी एक्टिवा पर सवार होकर जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक करवाने जा रही थी। जब वह लम्मा पिंड बावा क्लिनिक के पास पहुंची तो एक दम से ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां ले जाते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

.

.

घटना की सूचना थाना रामामंडी की पुलिस को मिली तो जांच के लिए ASI मनजिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने तुरंत महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए एरिया के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। जिससे आरोपी की पहचान हो सके। आसपास के लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के वक्त ट्रक चालक काफी तेज रफ्तार में था। जिसके चलते हादसा हुआ।

.

.

.