PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

बांग्लादेश में 18 दिन में छठे हिंदू की हुई ह/त्या, बढ़ती हिंसा को लेकर किया था फेसबुक पर पोस्ट, जाने मामले,

Hindu shopkeeper Sharat Chakraborty Mani killed in Bangladesh

PTB Sad न्यूज़ ढाका : बांग्लादेश के नरसिंदी जिले में बीती रात एक हिंदू दुकानदार की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय शरत चक्रवर्ती मणि के रूप में हुई है। यह बीते 18 दिनों में छठे हिंदू व्यक्ति की हत्या है। शरत चक्रवर्ती मणि पलाश उपजिला के चारसिंदूर बाजार में अपनी किराना दुकान चला रहे थे। इसी दौरान अचानक पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

.

.

गंभीर रूप से घायल मणि को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 19 दिसंबर को मणि ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर देश में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई थी और अपने इलाके को मौत की घाटी बताया था। 5 जनवरी को ही जेसोर जिले में भी एक हिंदू व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोनिरामपुर इलाके में एक आइस फैक्ट्री मालिक राणा प्रताप बैरागी की सार्वजनिक रूप से हत्या हुई।

.

यह भी पढ़ें : पंजाबी महिला सरबजीत की पुलिस कस्टडी में फोटो आई सामने, मंत्रालय ने भारत वापसी पर लगाई रोक, जाने बड़ी वजह,

.

वे कपलिया बाजार में आइस फैक्ट्री चलाते थे और दैनिक बीडी खबर’अखबार के कार्यकारी संपादक भी थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन हमलावर उन्हें फैक्ट्री से बाहर बुलाकर एक गली में ले गए और सिर में नजदीक से गोली मारकर फरार हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने घटनास्थल से सात खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

.

हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। बांग्लादेश में 3 जनवरी को 44 साल की एक हिंदू विधवा महिला से गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने रेप के बाद उसे पेड़ से बांधकर पीटा। यह घटना बांग्लादेश के झेनाइदह जिले के कालीगंज इलाके में हुई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ित महिला ने सोमवार दोपहर कालीगंज पुलिस थाने में 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

.

यह भी पढ़ें : IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, जाने बैन की वजह का मुख्य कारण

.

पुलिस ने जिस एक आरोपी हसन (45 साल) को हिरासत में लिया है, वह उसी इलाके के एक गांव का रहने वाला है। आरोप है कि इस दौरान महिला के बाल काट दिए गए, उसके साथ मारपीट की गई और पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो बनाया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला ने करीब दो साल पहले गांव में एक घर और जमीन खरीदी थी। यह जमीन उसने आरोपी शाहीन के भाई से ली थी। जमीन खरीदने के बाद से ही शाहीन उसे लगातार परेशान कर रहा था और उससे पैसे मांग रहा था।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर की राजनीति में हुआ बड़ा धमाका, विधनसभा सत्र के दौरान विधायक रमन अरोड़ा की एंट्री से विरोधियों के चेहरे हुए लाल,

महिला के दो पुरुष रिश्तेदार शनिवार शाम उससे मिलने आए थे। उसी दौरान शाहीन और हसन जबरन घर में घुस आए। उन्होंने महिला के रिश्तेदारों को एक कमरे में बंद कर दिया और महिला को दूसरे कमरे में ले जाकर रेप किया। इसके बाद आरोपियों ने महिला और उसके रिश्तेदारों को घर से बाहर घसीटकर पेड़ से बांध दिया और उन पर अश्लील गतिविधियों का झूठा आरोप लगाया। महिला अपने 10 साल के बेटे के साथ उसी गांव में रहती है। शनिवार रात लोकल लोगों ने महिला को गंभीर हालत में देखा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।