PTB News

Latest news
अकाल तख्त ने सीएम को दिया गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार, जत्थेदार ने कहा, शराब वाला वीडियो सही एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस

पंजाब के अमृतसर का पूर्व फौजी निकला साइको सीरियल किलर, 26 घंटे में कर डाले तीन कत्ल

26 hours and three murders amritsar based psycho serial killer killed in encounter

PTB Big News अमृतसर : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में 26 घंटे तक दहशत बने साइको किलर और रिटायर्ड फौजी गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी ने 24 से 26 घंटे के भीतर तीन सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम देकर इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया था। पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत सिंह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था

.

और उसने वर्ष 2021 में सेना की नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद उसने सामान्य जीवन जीने की कोशिश की, लेकिन शराब की लत और मानसिक अस्थिरता के कारण वह अपराध की ओर बढ़ता चला गया। कुछ समय तक उसने बिहार के आरा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी की, लेकिन नौकरी छूटने के बाद उसकी मानसिक स्थिति और बिगड़ गई।

.

.

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने किसी निजी दुश्मनी के बजाय लोगों को रैंडम तरीके से निशाना बनाया। पहली वारदात उसने 10 मई को अलीनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के पास ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में की, जहां जमानिया निवासी मंगरू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद 11 मई की रात कोलकाता से जम्मूतवी जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में उसने एक अन्य यात्री को गोली मार दी।

.

तीसरी और सबसे सनसनीखेज घटना सोमवार सुबह हुई, जब आरोपी ने अलीनगर स्थित जीवक अस्पताल में भर्ती एक महिला के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल में हुई वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन हिस्ट्री के आधार पर पुलिस ने तीनों हत्याओं में उसकी संलिप्तता की पुष्टि की।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर में CBI की रेड से मचा हड़कंप, सीनियर अधिकारी का रीडर-बिचौलिया लिया हिरासत में

.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी, जीआरपी, अलीनगर पुलिस और सकलडीहा पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी को घटनास्थलों पर ले जाकर सीन रीक्रिएशन कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, उसने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके सीने में गोली लगी।

.

यह भी पढ़ें : CM बनते ही एक्शन मोड में दिखे CM Joseph Vijay Thalapathy, जनता के लिए लिया बड़ा फैसला,

गंभीर रूप से घायल गुरप्रीत सिंह को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में जीआरपी के एक हेड कांस्टेबल समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रिवॉल्वर, कारतूस और कटी हुई डीबीबीएल गन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ और आरोपी की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है।

.

यह भी पढ़ें : निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपये ग्लोबल मार्केट में तेजी के बाद भी Share Market हुआ लाल,