PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब! भरे बाजार में गोलगप्पे खा रहे युवक का 7 से 8 गो/लियां मारकर किया क/त्ल

Youth Shot Dead Nawanshar in Punjab

PTB Crime न्यूज़ नवांशहर : पंजाब से बड़ी वारदात होने की खबर सामने आई है। जहां के अधीन पड़ते नवांशहर के कस्बा औड़ में स्थित भरे बाजार में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया और लोगों में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। 

.

मौके से मिली जानकारी के अनुसार निशान सिंह मोनी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी घूमार मोहल्ला औड़ रात करीब 8:30 बजे बाबा धर्मगीर मंदिर के पास अपने कुछ जानकारों से बात करने के बाद एक रेहड़ी से गोलगप्पे खा रहा था। गोलगप्पे खाने के बाद जैसे ही वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर और बस स्टैंड की तरफ बढ़ा तो हमलावर जिन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए लोई से अपने चेहरे ढक रखे थे उन्होंने आते ही निशान सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। 

.

.

अचानक हुई फायरिंग के कारण इलाके में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और पूरा बाजार गोलियों की आवाज से गूंज उठा। बताया जा रहा है कि निशान सिंह के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में 7 से 8 गोलियां लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर जमा हुए लोगों और जान-पहचान वालों ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए नवांशहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, 

.

लेकिन उसकी हालत बहुत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इस पुरे मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक निशान सिंह उर्फ ​​मोनी एक स्पोर्ट्समैन था जो इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा आता-जाता रहता था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उसके भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी,

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के RTI एक्टिविस्ट की गोली मारकर की हत्या,

.

जिसके कारण वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था और अब निशान सिंह की मौत ने परिवार को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। यह भी पता चला है कि कुछ महीने पहले निशान सिंह को एक जिम में गोली मारी गई थी, उस समय वह किस्मत से बच गया था लेकिन उस घटना के बाद भी उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकियां मिलती रहीं। मृतक युवक अभी अविवाहित था और परिवार उसकी शादी की बातचीत कर रहा था,

.

यह भी पढ़ें : फगवाड़ा में RTI Activist Simranjit Singh के मर्डर केस में बड़ी अपडेट, पुलिस को मिली सफलता,

.

जिस कारण परिवार को उम्मीद थी कि जल्द ही उनके घर में खुशियां आएंगी। युवक की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी, फोरेंसिक टीम और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का अच्छी तरह से निरीक्षण किया, सबूत इकट्ठा किए और आस-पास के CCTV कैमरों की भी मदद ली जा रही है।