PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : सीमा सुरक्षा बल (BSF) का अधिकार बढ़ाने पर पंजाब सरकार और केंद्र में तकरार शुरू हो गई है / पंजाब के CM चरणजीत चन्नी ने सोमवार को सर्वदलीय मीटिंग बुलाई है, जिसमें पंजाब कांग्रेस की तरफ से प्रधान नवजोत सिद्धू भी शामिल हैं / वहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से विपक्षी दल के नेता हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा हैं / अकाली दल ने प्रेम सिंह चंदूमाजरा और डॉ. दलजीत चीमा को भेजा है / BJP ने इस मीटिंग का बहिष्कार किया है / उनका कहना है कि पंजाब सरकार सुरक्षा के मामले पर सियासत कर रही है /
. .वहीं, इस मीटिंग के जरिए पंजाब सरकार केंद्र पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी, जिसमें BSF के नए अधिकार का नोटिफिकेशन वापस लेने की मांग की जाएगी / मीटिंग खत्म होने के बाद प्रेस कान्फ्रेंस कर इसमें लिए फैसले की जानकारी दी जाएगी / पंजाब में BSF के अधिकार बढ़ाने को लेकर CM चरणजीत चन्नी विरोधियों के निशाने पर थे / असल में यह फैसला तब सामने आया, जब CM चन्नी केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर लौटे / विरोधियों ने उन्हें घेर लिया कि वह ही केंद्र सरकार को इसकी मंजूरी देकर आए हैं /
.
इससे सियासी तौर पर उन्हें कमजोर साबित करने की कोशिश की जा रही है / ऐसे में CM चन्नी ने सर्वदलीय मीटिंग का दांव खेल दिया है / इस मुद्दे पर सभी दलों को एक मंच पर लाकर CM चन्नी ने अपनी सफाई दे दी है / इस मुद्दे पर पंजाब के CM चरणजीत चन्नी पीएम नरेंद्र मोदी को लेटर भी लिख चुके हैं, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार से BSF के अधिकार पहले की तरह रखने की मांग की थी / उन्होंने तर्क दिया था कि पंजाब के भीतर BSF के अधिकार बढ़ाने से संविधान के संघीय ढांचे की भावना का उल्लंघन हो रहा है /
.
.सियासी चर्चा यह भी है कि CM की कुर्सी से हटाए जाने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ही दिल्ली जाकर राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया / उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से भी मीटिंग की, जिसमें बताया कि पंजाब में सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार, ड्रग्स और पैसा भेजा जा रहा है / वहीं, पंजाब में टिफिन बम का भी खतरा बना हुआ है / इसके बाद CM चन्नी से मीटिंग होते ही BSF का अधिकार क्षेत्र बढ़ा दिया गया / इससे चन्नी सरकार सियासी तौर पर कमजोर साबित हुई थी, जिसका तोड़ निकाल केंद्र के साथ अमरिंदर को भी घेरने की कोशिश की जा रही है /
.आपको यह भी बता दें कि पंजाब का करीब 600 KM बॉर्डर पाकिस्तान से सटा हुआ है / पहले BSF बॉर्डर तक सीमित थी / अब केंद्र ने यह अधिकार बॉर्डर से 50 किमी भीतर तक बढ़ा दिया है / इसके बाद पंजाब के कुल 50 हजार में से करीब 27 हजार किमी एरिया BSF के अधिकार क्षेत्र में आ गया / पंजाब में इससे करीब 7 जिले BSF के अधीन आ गए / जिनमें उन्हें सर्च, गिरफ्तारी और बरामदगी का अधिकार मिल गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































