PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

माता चिंतपूर्णी में जमकर चले लात-घूंसे, माहौल हुआ तनावपूर्ण,

priest-in-mata-chintpurni-and-police-personnel-posted-in-security-i-kick-and-punch-the-atmosphere-became-tense-mata-chintpurni-temple-himachal-pardesh

PTB Big न्यूज़ चिंतपूर्णी : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्ति पीठ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां देखते ही देखते उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब मंदिर के वापसी द्वार के समीप मंदिर का एक पुजारी और सिक्योरिटी कर्मी आपस में ही भिड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि जब पुजारी मंदिर से बाहर निकलकर एक दुकान पर घुसा। तभी वहीं सीढिय़ों पर खड़ा सिक्योरिटी कर्मी पुजारी के पीछे दुकान में आया और हाथापाई पर उतारू हो गया।

इस दौरान दोनों पक्षों में जनकर लात-घूंसे चले। मंदिर के अन्य सिक्योरिटी कर्मियों व लोगों ने मिलकर दोनों पक्षों को हटाया। पुजारी व सिक्योरिटी कर्मी द्वारा अपनी-अपनी शिकायत थाने में दर्ज करवाई गई है। थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया कि पुजारी व सिक्योरिटी कर्मी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत क्रॉस केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि उतर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेलों का आयोजन 17 से 25 अगस्त तक होगा।

यह भी पढ़ें : जालंधर से आप के वेस्ट हल्के से विधायक शीतल अंगूरल के जारी हुए गैर जमानती वारंट, बढ़ी मुश्किलें,

अब साऊथ के मंदिरों की तर्ज पर वी.आई.पी. दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को 1100 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा जिसकी आधिकारिक पुष्टि विवेक महाजन ने की है। हालांकि इस फैसले पर मोहर ट्रस्ट की बैठक में बीते माह ही लग गई थी लेकिन मंगलवार से इस योजना को जमीन पर उतार दिया गया। वी.आई.पी. दर्शन प्रणाली को लेकर श्रद्धालुओं से वसूले जाने वाले शुल्क को 4 हिस्सों में बांटा गया है।

यह भी पढ़ें : जालंधर में 15 अगस्त के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा किये गए पुख्ता प्रबंधों के बीच फिर चली गोलियां और ईंटें, मचा हड़कंप

देश के प्रमुख पदों पर आसीन रहे गण्यमान्य के लिए यह सेवा मुफ्त रहेगी, वहीं मंदिर कर्मचारियों को भी इस योजना में शुल्क देना होगा। 1100 रुपए देकर 5 श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी भर सकेंगे, वहीं दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। दिव्यांग संग मंदिर जाने वाले अटैंडैंट से 50 रुपए शुल्क तय किया गया है। इसी क्रम में सीनियर सिटीजन व गंभीर बीमारियों से ग्रस्त भी इस सुविधा का मुफ्त लाभ ले सकेंगे।

इन सुविधाओं का लाभ लेने वाले श्रद्धालुओं को अपने आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज पास काऊंटर पर दिखाने के बाद पास सैंक्शन होगा। इसके बाद श्रद्धालु दर्शनों को जा पाएंगे।उधर, इस संबंध में मंदिर आयुक्त एवं डी.सी. ऊना राघव शर्मा ने बताया कि सुगम दर्शन प्रणाली को मंदिर न्यास चिंतपूर्णी में लागू किया गया है।

Latest News