procurement to begin from april 10th 2021 number of procurement centres increased from Bharat Bhushan Ashu Minister Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब राज्य में 10 अप्रैल 2021 से रबी सीजन 2021-22 की फ़सल गेहूँ की खरीद शुरू हो जायेगी और इस संबंधी समूचे प्रबंध कर लिए गए हैं / यह खुलासा आज यहाँ पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री श्री भारत भूषण आशू ने किया / उन्होंने बताया कि इस सीजन के दौरान भारत सरकार द्वारा गेहूँ की खरीद के निश्चित किये गए न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975/- रुपए और समूह खरीद एजेंसियों समेत एफ.सी.आई. द्वारा गेहूँ की खरीद की जायेगी /
. .उन्होंने कहा कि राज्य के कृषि और किसान कल्याण विभाग पंजाब द्वारा राज्य की मंडियों में 130 लाख मी.टन गेहूँ आने की संभावना है, जिसमें से 8.50 लाख मी.टन गेहूँ की खरीद पनग्रेन द्वारा बतौर नोडल एजेंसी, राज्य में स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम अधीन योग्य लाभपात्रीयों को बाँटने के लिए और 121.5 लाख मी.टन गेहूँ की खरीद सैंट्रल पूल अधीन समूह एजेंसियों अर्थात पनग्रेन, मार्कफैड, पनसप, वेयरहाऊस और एफ.सी.आई द्वारा की जायेगी /
.उन्होंने कहा कि इसके अलावा कोविड-19 की महामारी के मद्देनज़र किसानों की सेहत सुरक्षा को यकीनी बनाने के मकसद से राज्य सरकार द्वारा गेहूँ की खरीद के लिए खरीद केंद्रों की संख्या 1872 से बढ़ाकर 4000 की जा रही है और लिकिंग प्लाण के अनुसार खरीद एजेंसियों के बीच अलॉटमेंट की गई है / वहीं आशू ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा रबी सीजन 2021-22 दौरान सैंट्रल पूल के लिए गेहूँ की खरीद करने संबंधी एजेंसियों द्वारा 50 किलो की क्षमता वाली नई जूट/एच.डी.पी.ई/पी.पी बोरियों का अपेक्षित प्रबंध किया गया है
.
.और नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के अंतर्गत बांटे जाने वाले गेहूँ की भराई के लिए ज़रूरी 30 किलो क्षमता की बोरियों का प्रबंध पनग्रेन द्वारा किया गया है / इस प्रबंध के अंतर्गत हर एक जिले में ज़रूरत के अनुसार बारदाना सप्लाई किया जा रहा है / उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की हिदायत के अनुसार मंडी बोर्ड द्वारा मंडीवार, आढ़ती वार जारी किये टोकनों के अनुसार ही बारदाना मंडी में भेजते हुए संबंधी आढ़तियों को जारी किया जायेगा /
.उन्होंने कहा कि भारत सरकार की हिदायतों के अनुसार गेहूँ की बोरियाँ और नीले रंग का छापा लाल रंग के धागे के साथ सिलाई करने संबंधी हिदायतें जारी कर दी गई हैं / आशू ने कहा कि कोविड-19 के कारण पैदा हुए हालातों के मद्देनज़र राज्य सरकार द्वारा गेहूँ की खरीद का सीजन तारीख़ 10 अप्रैल 2021 से शुरू करने का फ़ैसला लिया गया था और यह खरीद प्रक्रिया 31 मई 2021 तक जारी रहेगी / सीजन के दौरान सरकार द्वारा गेहूँ की बोली का समय सुबह 10.00 बजे से 6.00 बजे तक का निर्धारित किया गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
procurement to begin from april 10th 2021 number of procurement centres increased from Bharat Bhushan Ashu Minister Punjab































