PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, अदिति बनीं पंजाब की टॉपर

pseb-class-10th-result-2024-punjab-board-high-school-results-toppers-list-scorecard

.

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार का पास प्रतिशत 97.24 फीसदी रहा है। इस बार भी परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। पहले तीन स्थानों पर लड़कियां रही हैं। लुधियाना के स्कूल तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमलापुरी की अदिति ने टॉप किया है।

.

.

दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की अलीशा शर्मा रही है। तीसरे स्थान पर बाबा बकाला की करमनप्रीत कौर रहीं। इस बार भी रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार दसवीं में 98.11 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 96.47 रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों का परिणाम 97.58 फीसदी रहा। यह अर्बन एरिया के 96.60 फीसदी से अधिक है। पिछले साल दसवीं का परिणाम 97.54 फीसदी रहा था।

.

pseb-class-10th-result-2024-punjab-board-high-school-results-toppers-list-scorecard

.

पंजाब बोर्ड ने 13 फरवरी से 5 मार्च तक दसवीं की परीक्षा आयोजित करवाई थी। करीब तीन लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। बोर्ड की तरफ से राज्य का पास प्रतिशत और मेरिट सूची जारी की गई है। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम शुक्रवार सुबह ही देख पाएंगे। बोर्ड के अनुसार इसके लिए विद्यार्थियों को www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। एक हफ्ते के बाद डीएमसी डिजिलॉकर पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

.

.

.

.