.
.
PTB Big Political News Bathinda attack on aap candidate baljinder kaur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ बठिंडा : बठिंडा से आप उम्मीदवार बलजिंद्र कौर पर गत रात अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया / इसे लेकर आप वर्करों में रोष पाया जा रहा है / जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे बलजिंद्र कौर एक जनसभा को संबोधित कर कार में वापिस जा रही थी / हाजिरंजन चौक के पास पहुंचने पर उनकी कार पर अज्ञात व्यक्तियों ने हमला कर दिया /
.
.
जब उनके सुरक्षा कर्मी ने हमलावर को रोका को उन्होंने उन पर भी हमला कर दिया / इस दौरान सुरक्षा कर्मी द्वारा हथियार निकालने पर वह फरार हो गए / आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आप वर्करों ने वहीं पर धरना लगा दिया /
.
.
इसके चलते पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है / वहीं आप के जिला उप प्रधान अनिल ठाकुर ने कहा कि उक्त हमला अकाली दल तथा कांग्रेस ने करवाया है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Bathinda attack on aap candidate baljinder kaur






































