.
.
PTB Big Political News congress president rahul now big responsibility on us election result 2018 live updates mp cg rajasthan telangana and mizoram
जालंधर के कांग्रेस भवन में रही धूम तो, भाजपा दफ्तर के बाहर रहा सन्नाटा, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ मध्यप्रदेश / राजस्थान / छत्तीसगढ़ : तीन राज्यों में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ये जीत कांग्रेस पार्टी के कार्यकतार्ओं की जीत है / राहुल गांधी ने कहा कि अब कांग्रेस के ऊपर भारी जिम्मेदारी है / कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इन राज्यों में जो विजन देना चाहिए वो हम दे सके, मध्य प्रदेश राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बीजेपी को हमने हराया है /
.

राहुल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकतार्ओं की कड़ी मेहनत की वजह से हमें जीत मिली है / उन्होंने कहा कि तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव जीतने वालों को बधाई देता हूं / ये जीत किसानों, छोटे व्यापारियों और जनता की है / राहुल ने कहा देश में यह बदलाव का वक्त है। राहुल ने कहा कि ईवीएम का जो सवाल है वह सिर्फ भारत में ही नहीं उठ रहा है विश्व के अन्य देशों में भी उठ रहा है / इस पर ध्यान देने की जरूरत है /
.
जैसे ही चुनाव परिणाम सामने आये देश के हर हिस्से में कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिला / पहले पटाखे जलाए गए, फुलझड़ियां छोड़ी गई और फिर गुलाल से होली भी कई राज्यों में खेली गई / इस दौरान क्या पुरुष क्या महिलाएं, सभी ने एक दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाए / पार्टी ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर पर राहुल गांधी की तस्वीर भी देखने को मिली /
.
इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के साथ-साथ निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के इलावा मौके पर मौजूद अन्य नेताओं ने भी एक दूसरे को कांग्रेस की शानदार जीत पर मुबारकबाद दी /

पंजाब के जालंधर में भी कांग्रेस भवन में कांग्रेस के जिला प्रधान के साथ-साथ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया / यही नहीं इस दौरान कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने कहा कि कहना है के भाजपा के अहंकार की हार है / भाजपा देश में आरएसएस का एजेंडा लागू करना चाहती है, जिसे जनता से नकार दिया है / भाजपा ने चुनाव में नफरत फैलाया, जिसे जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है / पार्टी नेताओं का कहना है कि यह जीत तो, अभी ट्रेलर है / 2019 लोकसभा चुनाव में भी जनता हमारे साथ खड़ी होगी और भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेगी /
.

वहीं जालंधर के अधीन पड़ते मोहल्ला दानिशमंदा में मुस्लिम भाईचारे ने भी कांग्रेस पार्टी की जीत का जश्न जालंधर से कांग्रेस के युवा नेता नासिर सलमानी का मुँह मीठा करवाकर मनाया / इस दौरान उनके साथ क्यूब सलमानी, इस्लाम सलमानी, तस्लीम सलमानी, शहजाद सलमानी, नोशाद अफजाल महबूब जमील शमीम जाकिर प्रवेश एहसान भी इस ख़ुशी के अवसर पर मौजूद थे /
.

इस दौरान तीन राज्यों में हुई कांग्रेस पार्टी की जीत पर मनाते हुए नासिर सलमानी ने कहा कि 2019 के चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी को जनता का इसी तरह से पूरा समर्थन मिलेगा / यही नहीं खुद देश की जनता ही राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनता हुआ देखना चाहते हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News congress president rahul now big responsibility on us election result 2018 live updates mp cg rajasthan telangana and mizoram




































