.
.
PTB Big Political News panchayat elections in punjab 30 december
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की 13276 पंचायतों के चुनाव संबंधी प्रोग्राम का आज ऐलान कर दिया गया / राज्य चुनाव कमिश्नर ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है / नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही राज्यभर में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है और आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया सम्पूर्ण होने तक लागू रहेगी /
.
.
राज्य चुनाव कमिश्नर जगपाल सिंह संधू ने बताया कि इन चुनाव संबंधी नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 15 दिसंबर, को शुरू होगी और 19 दिसंबर तक संबंधित रिटर्निंग अफसर के पास नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे / 20 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी /
.
21 दिसंबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे और इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए जाएंगे / 30 दिसंबर को प्रात:काल 8:00 से शाम 4:00 बजे तक वोटें पड़ेंगी और वोटों की संख्या और नतीजों का ऐलान इसी दिन वोटें पडऩे का अमल मुकम्मल होने के बाद किया जाएगा / संधू ने कहा कि 13276 पंचायतों के लिए 83831 पंचों का चयन किया जायेगा,
.
.
जिनमें से अनुसूचित जाति के लिए 17811, अनुसूचित जाति महिला के लिए 12634, आम वर्ग महिलाओं के लिए 22690, पिछड़ी श्रेणियों के लिए 4381 और आम वर्ग के लिए 26315 सीटें हैं / उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा करने के लिए 40 से 50 पर्यवेक्षक लगाऐ जाएंगे / संधू ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के लिए राज्य में कुल 12787395 वोटरों का नाम दर्ज हैं /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News panchayat elections in punjab 30 december

































