.
.
PTB Big Political News prakash singh badal and sukhbir badal cleaned shoes and apologize at shree durbar sahib
लेकिन एक और विवाद से जोड़ बैठे नाता, श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में क्यों हुआ हंगामा, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ अमृतसर : राजनीति एक ऐसी चीज है जो किस को कब छोटा और बड़ा बना दे यह तो कोई नहीं जनता लेकिन लोगों से हमदर्दी पाने के लिए नए नए पेंतरे इस्तेमाल करते रहे हैं. ऐसा ही एक नजारा उस समय देखने को मिला / जब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल सबके सामने जूते साफ करते दिखाई दिए /
.

यही नहीं इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया सहित शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सभी प्रमुख नेता / शिरोमणि अकाली दल की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब पर अपने पिछले 10 वर्षों की भूलों के लिए माफी मांगी गई और प्रायश्चित किया गया /
.
इसके लिए श्री अकाल तख्त साहिब पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ की शुरुआत भी करवाई गई है / शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में अकाली दल और एसजीपीसी के अधिकारी इस पाठ में शामिल हुए / शिअद की कार्यकारिणी कोर कमेटी और एसजीपीसी की कार्यकारिणी के सदस्य भी पाठ की शुरुआत में श्री अकाल तख्त पर मौजूद थे /
.

प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल ने अन्य शिअद नेताओं के साथ श्री हरमंदिर साहिब के जोड़ा घर में जूतों को साफ किया, उन्होंने जूते साफ कर पिछले 10 सालों में हुई भूलों का प्रायश्चित किया / इस मौके पर प्रकाश सिंह बादल ने पूरी गंभीरता से वहां सेवा की /
.
प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल अन्य नेताआें के साथ अमृतसर अकाली दल की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब पर शुरू करवाई गई क्षमा अखंड पाठ साहिब की अरदास में शामिल हुए / इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरसीमरत कौर बादल भी साथ में मौजूद रहीं / पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से अरदास के बाद पत्रकारों ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इससे इन्कार कर दिया /
.

लेकिन बादल परिवार पर इस दौरान अपने गहनों की माफ़ी तो मांगने गए थे लेकिन इस दौरान एक और विवाद में उलझ गए / इस दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात कुछ एएसजी कमांडो ने श्री दरबार साहिब परिसर में बड़ी गलती कर दी और वह श्री दरबार साहिब के लंगर हॉल की ओर जूते पहन कर चले गए /
.
इस दौरान उनके पास हथियार भी थे और देखते ही देखते वहां हंगामा हो गया / वहां पर माैजूद कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति की और उनको अंदर जाने से राेक दिया / इसके बाद सारे कमांडाे वहां से हट गए /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News prakash singh badal and sukhbir badal cleaned shoes and apologize at shree durbar sahib




































