PTB News

Latest news
विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम...

किसानों की गिरफ्तारी के बाद देर रात से किसानों का रोष प्रदर्शन जारी, इस शहर में आने जाने वालों के लिए रास्ता किया पूरी तरह से बंद,

punjab amritsar news farmers protest block highways after arrest farmers karnataka

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : कर्नाटक में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में भी रोष देखने को मिला है। पंजाब के अमृतसर व तरनतारन में किसानों ने हाईवे जाम कर दिया है। किसानों ने कर्नाटक सरकार को उनके किसान जल्द रिहा करने की हिदायत दी है, अन्यथा यह धरने अनिश्चितकालीन हो सकते हैं। अमृतसर के मानावाला टोल प्लाजा और हरिके में किसानों ने हाईवे बंद कर दिया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के जोन प्रधान मंगल सिंह ने जानकारी दी कि बैंगलुरु में सोमवार को किसानों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें किसानों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान 2000 के करीब किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया। संयुक्त किसान मोर्चा के अंतर्गत पंजाब से गए किसानों को भी गिरफ्तार किया गया है। कर्नाटक से कॉल आने के बाद ही पंजाब के सभी मुख्य रास्तों को जाम कर दिया गया है।

इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए किसान आगू ने बताया कि यह धरना किसानों को रिहा कराने के लिए लगाया गया है। जब तक किसान रिहा नहीं होते, धरने जारी रहेंगे। अमृतसर में मानावाला टोल प्लाजा और हरिके में भी संयुक्त किसान मोर्चा के लोग बैठ गए हैं। किसी भी वाहन को हाईवे से गुजरने नहीं दिया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने पंजाब सरकार को भी चेतावनी दे दी है।

उनका कहना है कि पंजाब सरकार को बने 6 महीने से अधिक समय हो गया है, लेकिन उनकी मुश्किलों का हल अभी भी नहीं निकला। सरकार ने 1500 रुपए धान का माना था और 2500 रुपए प्रति एकड़ पराली के देने की बात कही थी, लेकिन सरकार इससे भी मुकर गई, जिसके लिए 30 सितंबर को पूरे पंजाब में किसान रास्ते बंद करने की कॉल दे चुके हैं।

Latest News