PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में गुरमीत राम रहीम के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जाने पूरा मामला?

jalandhar police lodge fir against dera sachcha sauda chief gurmeet ram rahim wrong comments shri guru ravidas satguru kabir

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर देहात पुलिस ने रेप और हत्या मामले में सजा का काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पैरोल पर जेल से बाहर आए राम रहीम ने अपने किसी चैनल पर श्री गुरु रविदास जी और सतगुरु कबीर जी महाराज के बारे में गलत इतिहास प्रस्तुत किया है।

श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स के प्रधान जस्सी तल्लन ने गुरमीत राम रहीम के खिलाफ थाना पतारा में शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री गुरु रविदास और सतगुरु कबीर जी के बारे गलत टिप्पणियां कर भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने राम रहीम के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर 295 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

SP सरबजीत सिंह बाहिया ने कहा कि पुलिस ने रविदास टाइगर फोर्स के प्रधान जस्सी तल्लण की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि जस्सी तल्लण शिकायत के साथ जो गलत टिप्पणियां की हैं उनके साक्ष्य भी लगाए हैं। उनकी साइबर सेल देखने वाली टीम सारे तथ्यों को वेरीफाई कर रही है।

यू-ट्यूब चैनल पर जो वीडियो अपलोड की गई है उसकी भी जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही गुरमीत राम रहीम ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर वीडियो अपलोड की थी जिसमें श्री गुरु रविदास महाराज और सतगुरु कबीर महाराज जी के बारे गलत टिप्पणियां की थी।

Latest News