PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब सरकार ने जालंधर-होशियारपुर-चिंतपूर्णी सड़क के लिए 13.74 करोड़ रुपए किए मंज़ूर

Punjab govt approves Rs 13 74 cr for Jalandhar Hoshiarpur Chintpurni road Bram Shanker Jimpa PTB Big News Breaking

पीटीबी न्यूज़ 07.03.2023 चंडीगढ़ : पंजाब के राजस्व मंत्री और होशियारपुर के विधायक ब्रम संकर जिम्पा की कोशिशों स्वरूप 1 अप्रैल से जालंधर- होशियारपुर- चिन्तपुर्णी सडक़ का काम शुरू होने की संभावनाएं हैं। सडक़ के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 13.74 करोड़ रुपए मंज़ूर कर दिए हैं। सडक़ के निर्माण के लिए टैंडर भी लग चुके हैं।

Punjab govt approves Rs 13 74 cr for Jalandhar Hoshiarpur Chintpurni road Bram Shanker Jimpa
पंजाब सरकार ने जालंधर-होशियारपुर-चिंतपूर्णी सड़क के लिए 13.74 करोड़ रुपए किए मंज़ूर

पंजाब भवन में प्रैस कान्फ्ऱेंस के दौरान जिम्पा ने बताया कि इस सडक़ की बेहद ख़स्ता हालत से दोआबा इलाका ख़ास तौर पर होशियारपुर निवासी बहुत दुखी थे। सडक़ की बुरी हालत के कारण रोज़मर्रा के होते हादसों के कारण कई कीमती जानें भी चली गई परन्तु पहले की सरकारों ने इस तरफ़ कोई ध्यान नहीं दिया और लोगों की जि़ंदगी के साथ खिलवाड़ किया। सडक़ बनाने की जगह लोगों को ईश्वर के सहारे छोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि यह सडक़ काफ़ी अहम है क्योंकि इस सडक़ के द्वारा बहुत से श्रद्धालु माता चिन्तपुर्णी जी, माता ज्वाला जी, माता कांगड़ा देवी जी, माता चमुंडा देवी जी, माता बगलामुखी जी और बाबा बालक नाथ जी जैसे अति महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों के दर्शनों के लिए जाते हैं।

जिम्पा ने कहा कि उत्तरी भारत के मशहूर सैलानी शहर धर्मशाला और मैकलोड गंज जाने के लिए भी लाखों लोग होशियारपुर के द्वारा जाते हैं। इसलिए इस सडक़ की महत्ता को देखते हुये इसके विकास की तरफ विशेष ध्यान दिया जाना बनता था। उन्होंने सडक़ निर्माण के लिए पैसा मंज़ूर करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का धन्यवाद किया है।

उन्होंने आगे बताया कि 39 किलोमीटर लम्बी इस सडक़ के निर्माण के लिए टैंडर लग चुके हैं और 1 अप्रैल से काम शुरू होने की संभावना है। सडक़ का करीब 14 किलोमीटर का इलाका जालंधर जिले में और 25 किलोमीटर का इलाका होशियारपुर जिले में आता है। जि़क्रयोग्य है कि जिम्पा इस सडक़ निर्माण के लिए पहले दिन से ही भरपूर यत्न कर रहे हैं और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत पंजाब कैबिनेट के साथी मंत्रियों के साथ भी मीटिंगें कर चुके हैं। अब उनकी कोशिशों स्वरूप यह सडक़ जल्द बन कर तैयार हो जायेगी।

Latest News