PTB News

Latest news
के.एम.वी. में करियर प्रोस्पेक्ट्स इन डिफेंस: फ्यूचर अहेड विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित, सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज, जालंधर के छात्रों ने पीएसईबी कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम किया रोश... एच.एम.वी. की साक्षी एम.ए. हिन्दी तृतीय सेमेस्टर में यूनिवर्सिटी में प्रथम, डिप्टी कमिश्नर ने किया PAP चौंक का निरिक्षण, NHAI के अधिकारियों को दिए आदेश, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, न्यू मॉडल हाउस, जालंधर में विश्व विरासत दिवस मनाया गया, इनोसेंट हार्ट्स में 'हेरीटेज क्लब' के विद्यार्थियों ने 'साडा गौरव - सांडा विरसा' थीम के तहत मनाया 'व... पंजाब में तीन साल की मासूम बच्ची को जिंदा दफनाने वाली महिला को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, के.एम.वी. में आई.पी.आर. तथा आई.पी. मैनेजमेंट फॉर स्टार्टअप्स विषय पर अंतरराष्ट्रीय वर्कशॉप आयोजित, एच.एम.वी. की यूबीए टीम ने आहार क्रांति : उत्तम आहार-उत्तम विचार वर्कशाप में लिया भाग, आईवी वर्ल्ड स्कूल में "ट्रैश टू ट्रेज़र" गतिविधि का आयोजन,
Translate

पंजाब से बड़ी ख़बर, अंडरब्रिज में लटकता मिला व्यक्ति का शव, कार से बरामद हुआ सुसाइड नोट,

punjab chandigarh man found hanging under bridge chandigarh rose garden suicide note found in car PTB Big Breaking News

PTB Sad न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ सेक्टर-16 रोज गार्डन के अंडरब्रिज में आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां अंडर ब्रिज में लोहे की ग्रिल से व्यक्ति रस्सी के फंदे से लटक रहा था। राहगीर ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया।

मृतक की पहचान सेक्टर-19 में रहने वाले 42 वर्षीय जसबीर सिंह के तौर पर हुई है। जसबीर सिंह मूलरूप से पंजाब के जिला तरनतारन के गांव नाथू चक्क का रहने वाला था। पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की गाड़ी से सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी गाड़ी वहीं पास में सड़क किनारे खड़ी थी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 6.36 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना मिली थी। सूचना देने वाले ने बताया कि सेक्टर-16 रोज गार्डन के अंडर ब्रिज में व्यक्ति का शव फंदे से लटका हुआ है। उसने रस्सी के सहारे फंदा लगाया हुआ है।

सूचना मिलने के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस से जांच अधिकारी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस कर्मियों ने रस्सी खोलकर शव को नीचे उतारा दिया। व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। उसके गले पर रस्सी के गहरे निशान भी थे। वहीं, जीएमएसएच-16 में डाक्टर की तरफ से व्यक्ति के मौत की पुष्टि के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Latest News

Latest News