PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

मई के पहले दिन महंगाई की जनता पर बड़ी मार, सिलेंडर हुआ 1 हजार रुपए महंगा,

punjab commercial cylinder price hike

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब में कमर्शियल सिलेंडर का रेट बढ़ गया है। 19 किलो के सिलेंडर का रेट 1 हजार रुपए तक बढ़ाया गया है। अलग-अलग कंपनियों के रेट में 7 से लेकर 10 रुपए तक का अंतर है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित गैस एजेंसी कर्मियों ने बताया कि सुबह ही रेट रिवाइज हुए हैं। 19 किलो का एचपी का कमर्शियल सिलेंडर 2,190 की जगह 3,190 रुपए में मिलेगा।

.

इसी तरह इंडियन ऑयल की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि इंडेन का 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर पर 993 रुपए महंगा मिलेगा। बता दें कि, तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में अब यह सिलेंडर 3071.50 का हो गया है, जो पहले 2078.50 में मिलता था। इसका सबसे बड़ा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग बिजनेस पर पड़ेगा।

.

.

बढ़ती लागत के कारण खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। चाय, नाश्ता, थाली और शादी-विवाह के खाने का खर्च बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है। पंजाब में ढाबा मालिक पहले ही कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत और फिर 65 रुपए रेट बढ़ने के बाद से खाने-पीने के सामान के रेट बढ़ा चुके हैं। तंदूरी रोटी जहां 2 रुपए महंगी की गई है तो वहीं दाल के रेट भी 5 से 10 रुपए प्लेट बढ़ाए गए हैं।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के साथ लगते इलाके में चली सुबह-सुबह ताबड़तोड़ गोलियां, गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के राइट हैंड का किया मर्डर, कुख्यात गैंग ने ली जिम्मेदारी

.

ढाबा संचालकों का कहना है कि सिलेंडर महंगा होने से अब दोबारा से रेट रिवाइज करने पड़ेंगे। 15 दिन के अंदर ही दूसरी बार रेट बढ़ने से ग्राहक की जेब पर सीधा असर होगा। इंडेन गैस एजेंसी के मालिक लवतेश ने बताया कि कमर्शियल गैस के दाम 993 रुपए बढ़ गए हैं। अब कमर्शियल गैस की कीमत 3186 रुपए हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि दाम बढ़ने के बावजूद कमर्शियल गैस आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

.

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, राहत-बचाव कार्य जारी

.

शिव गैस एजेंसी पठानकोट के मालिक भूपेंद्र सिंह के मुताबिक पठानकोट में पहले 19 किलोग्राम रेगुलर कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2227 था जो अब बढ़कर 3197 रुपए 50 पैसे हो गया है। इसी तरह एक्स्ट्रा तेज सिलेंडर का दाम 2243 से 3219 रुपए 50 पैसे हो गया है। जबकि नैनो कट कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2273 रुपए से 3350 रुपए 50 पैसे हो गया है।

.