.
punjab delhi assembly elections 2020 shiromani akali dal is not contesting elections due to fear of defeat
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने बेशक नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर मतभेद का हवाला देते हुए दिल्ली में भाजपा से गठबंधन तोड़ा है, लेकिन इसके पीछे वजह कुछ और बताई जा रही है / माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के डर से उसने अपने पांव पीछे खींचे हैैं / उसके दोहरे चरित्र पर सवाल भी उठने लगे हैैंं, क्योंकि अगर उसने CAA के मुद्दे पर गठबंधन तोड़ा है तो उसे पंजाब में भी भाजपा से अलग हो जाना चाहिए। इसके अलावा केंद्र में मंत्री पद भी छोड़ देना चाहिए /
..
दरअसल, दिल्ली में अकाली दल बादल विरोधी परमजीत सिंह सरना व मनजीत सिंह जीके एकजुट हो गए हैैं / दोनों दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) के अध्यक्ष रहे हैैं और उनकी शहरी सिखों में अच्छी पकड़ है / इसके अलावा अकाली दल से निलंबित राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींडसा और उनके विधायक बेटे परमिंदर ढींडसा पहले ही सुखबीर बादल के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद किए हुए हैं /
..
बीते शनिवार को ही बादल विरोधी टकसाली नेताओं ने दिल्ली में सुखबीर के खिलाफ एकजुटता दिखाई थी / सरना और जीके गुट के एकजुट होने से दिल्ली में भी शिअद की राजनीतिक जमीन खिसक रही थी / दिल्ली में शहरी सिखों की संख्या ज्यादा है / ऐसे में अकाली दल को यह डर सता रहा था कि कहीं दिल्ली चुनाव में उसे मात न खानी पड़ जाए / उल्लेखनीय है कि 2015 में पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के बाद से ही पार्टी का राजनीतिक ग्र्राफ गिरता जा रहा है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjab delhi assembly elections 2020 shiromani akali dal is not contesting elections due to fear of defeat


































