punjab election survey aam aadmi party can form government voters angry with congress seats will be reduced delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Political न्यूज़ दिल्ली : पंजाब में 2022 के चुनावों को लेकर एक निजी चैनल द्वारा करवाए गए सर्वे के मुताबिक यदि चुनाव होते हैं तो इसमें कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है / सर्वे के अनुसार, आम आदमी पार्टी राज्य में अपनी सरकार बना सकती है / किसान आंदोलन का असर कांग्रेस पर ही नहीं बल्कि बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल पर भी दिख रहा है और इन दोनों पार्टियों को इसके चलते नुकसान उठाना पड़ सकता है /
. .सर्वे के अनुसार, कांग्रोस को 31 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है / 77 सीटें पाने वाली कांग्रेस सिर्फ 46 सीटों पर सिमट सकती है / वहीं, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी 34 सीटों के फायदे के साथ 54 सीटें पा सकती है / बीते चुनाव में उसे सिर्फ 20 सीटें मिल सकती हैं / यह आंकड़ा बताता है कि प्रदेश में झाड़ू की लोकप्रियता किस कदर बढ़ रही है /
.भाजपा और शिरोमणि अकाली दल की बात करें तो बीते विधानसभा चुनाव में दोनों ने एक साथ चुनाव लड़ा था / उन्हें सिर्फ 18 सीटें मिली थीं और वह आप से भी एक स्थान नीचे रहे / इस बार दोनों पार्टियों में कृषि कानूनों को लेकर मतभेद हुए / अकाली दल की केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने इस्तीफा दे दिया और बाद में अकाली गठबंधन से भी अलग हो गई / सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक, कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन से अकाली दल को नुकसान होता नहीं दिख रहा है लेकिन फायदा भी होने की संभावना नहीं है /
.
.सर्वे के अनुसार, अकाली को पिछली बार की तरह 15 सीटें मिल सकती हैं / वहीं बीजेपी को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ सकता है, पिछली बार जहां उसे तीन सीटें मिली थीं, इस बार सिर्फ दो सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है / वहीं, कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह की लोकप्रियता भी कम हुई है / सिर्फ 23 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सिद्धू कांग्रेस को बेहतर नेतृत्व दे सकते हैं /
.वहीं 43 प्रतिशत लोगों ने सिद्धू के पक्ष में अपनी राय दी / 26 फीसदी लोगों ने दोनों को ही बेहतर नहीं माना है / 43 प्रतिशत लोगों ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बना सकती है / 32 प्रतिशत लोगों ने इससे सहमति नहीं जताई है / 25 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें पता नहीं की कौन सी पार्टी जीतेगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
punjab election survey aam aadmi party can form government voters angry with congress seats will be reduced delhi































