PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू जालंधर में प्लॉट से युवक की मिली ला*श, शरीर पर मिले तेजधा/र हथि/यार से वार के निशान Punjab : निहंग सिंह की गो*ली मरकर की ह/त्या, सुनसान इलाके में मिली ला/श

पंजाब! किसानों ने सभी टोल किये फ्री, बिना टैक्स दिए गुजर रहे वाहन, धरना लगाया

punjab farmers protest toll plaza free ludhiana ladhowal

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को किसानों ने लुधियाना स्थित पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा में शामिल लाडोवाल टोल प्लाजा समेत राज्यभर के सभी टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। किसान टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए हैं और आम जनता के वाहनों को बिना टोल टैक्स दिए गुजरने दिया जा रहा है।

.

.

किसानों का यह विरोध मुख्य रूप से सरकार की ओर से लाई जा रही ‘लैंड पूलिंग नीति’ के खिलाफ है। इसके अलावा, जमीन गिरवी रखने और लैंड मॉर्गेज बैंक से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामलों में भी किसान लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे हैं। किसानों का यह भी कहना है कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र और स्थानीय किसानों के हितों के खिलाफ हो सकता है। इन्हीं मुद्दों को लेकर आज पंजाब के विभिन्न टोल प्लाजा पर किसानों ने बैठकें कीं और

.

.

विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बड़े प्रदर्शन की रूपरेखा पहले ही तैयार कर ली गई थी। गैर-राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम गैर-राजनीतिक) के राष्ट्रीय संयोजक और भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ऐलान किया था कि 14 जुलाई को पंजाब के सभी टोल प्लाजा को जनता के लिए टोल फ्री कर दिया जाएगा। डल्लेवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पंजाब की उपजाऊ कृषि भूमि को हासिल कर बड़े कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने की कोशिश की जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में बेअदबी के आरोपी की गला का/टकर की हत्या, कृपाण से सि/र धड़ से किया अलग

.

लैंड पूलिंग नीति इसी दिशा में उठाया गया कदम है, जिसे किसान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए हैं। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से टोल टैक्स नहीं लिया जा रहा है, जिससे उन्हें राहत मिल रही है। किसान नेताओं ने कहा है कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा, लेकिन शाम 4 बजे तक किसी भी टोल कंपनी को टैक्स वसूलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इसे अपनी जमीन और अस्तित्व बचाने की निर्णायक लड़ाई बताया है।

.

यह भी पढ़ें : 5 वर्ष की उम्र में 5 वर्षीय नाबालिग ने लगा डाले 1455 पौधे, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित