PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

बड़ी ख़बर, 2 नकापोश युवकों ने जत्थेदार के घर चलाई अंधाधुंध गोलियां, इलाके में फैली सनसनी,

firing cctv footage police investigation begins Amritsar 2 masked youths fired indiscriminately at the Jathedar house

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार स्वर्गीय प्रताप सिंह के घर पर देर रात दो नकाबपोश युवकों ने गोलियां चला दी / आपको यह भी यह वही जत्थेदार हैं, जिनकी 1984 में एक आतंकी संगठन के द्वारा गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी / फायरिंग की घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है / पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है /

शुरुआती जांच में पता चला है कि रात 11.10 बजे सुल्तानविंड रोड कोट आत्मा राम में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी प्रताप सिंह के घर के बाहर दो युवक आए / आते ही युवकों ने गेट और खिड़की पर गोलियां चलानी शुरू कर दी / दर्जन भर गोलियां चलाई गईं। परिवार घर में सो रहा था / डर के मारे कोई बाहर नहीं आया और घर का दरवाजा लॉक होने के कारण भी अप्रिय घटना होने से बच गई /

स्वर्गीय ज्ञानी प्रताप सिंह 1938 से 1948 तक श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रहे थे। 1952 से 1954 तक भी उन्होंने दोबारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की सेवा निभाई थी / स्वर्गीय जत्थेदार प्रताप सिंह की आतंकवाद के दौर के दौरान 1984 में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी /

थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है / एसीपी मनजीत सिंह ने बताया कि CCTV खंगाले जा रहे हैं / पड़ोसी के घर के बाहर लगे कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है / पुलिस ने घर के बाहर से खोल भी बरामद कर लिए हैं / वहीं परिवार ने भी बयान दर्ज करवाए हैं कि उनका कुछ लोगों के साथ मनमुटाव चल रहा है / शक है कि यह हमला उन्होंने ही करवाया है /

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रात 11.10 बजे के करीब तीन युवक काले रंग के पल्सर मोटरसाइकिल पर आए थे / दो ने मोटरसाइकिल से उतर कर गोलियां चलाई, वहीं एक मोटरसाइकिल पर बैठा रहा / फिलहाल आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आगे की जाँच में जुट गई है /