PTB News

Latest news
टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG डिपार्टमेंट ने ‘COM-QUEST 2026’ ... कक्षा आठवीं की छात्रा प्रणया खन्ना की पुस्तक "द कर्स ऑफ द वैम्पायर" ने रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कह... एचएमवी की बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने हासिल किया प्रथम स्थान, Captain Smit Machar को इजरायल देगा वीरता पुरस्कार पंजाब : चुनावों से ठीक 5 महीने पहले पंजाब को मिलेगा स्थायी DGP, गौरव यादव का नाम लगभग Final UPI पेमेंट पर MDR का टल सकता है फैसला, बढ़ सकती है तारीख Nana Patekar ने कारगिल युद्ध के मोर्चे के लिए रक्षा मंत्री से मांगी थी विशेष अनुमति

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ‘लाल लकीर’ में रहने वाले परिवारों को लेकर, मिलेगा मालिकाना हक

Punjab government prepares to give ownership rights to Lal Lakir people

PTB Big न्यूज़ जालंधर : ‘लाल लकीर’ के भीतर बने घरों और दुकानों के मैलिकों को बड़ी तोहफा मिलने जा रहा है। दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब सरकार ने लाल लकीर वालों को मालिकाना हक देने की तैयारी कर ली है। मिली जानकारी के मुताबिक, ‘स्वामित्व योजना- मेरा घर, मेरे नाम’ के तहत जालंधर जिले के 7 गांवों में 1068 परिवारों को 7 अक्टूबर से प्रॉपर्टी कार्ड देने की प्रक्रिया शुरू होगी।

.

.

बताया जा रहा है कि 1005 गांवों में लाल लकीर का सर्वे पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री भगवंत मान धूरी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम से योजना की शुरुआत करेंगे। यह योजना फिलहाल गांवों तक ही सीमित है शहरों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। जिले की फाइनल सूची तैयार होने के बाद अन्य पात्र परिवारों को भी इसका लाभ मिलेगा।

.

.

इस योजना की शुरुआत अक्टूबर 2021 में पूर्व कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यकाल के दौरान दीनानगर से शुरू किया गया था। मौजूदा पंजाब सरकार ने इसकी सर्वे पूरा किया है। इसके बाद ड्रोन और डिजिटल मैपिंग के साथ ग्राउंड वेरिफिकेशन कराया गया। पटवारियों, कानूनगो और तहसीलदारों के जरिए पंजाब के करीब 12,700 गांवों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया गया है।

.

यह भी पढ़ें : Jio के IPO को लेकर सामने आई Big Update

.

गांव की आबादी वाली जमीन को ‘लाल लकीर’ कहा जाता है, जहां लोग पीढ़ियों से घर बनाकर रह रहे हैं। इन संपत्तियों का नियमित राजस्व रिकॉर्ड नहीं होने के कारण लोगों के पास पक्के मालिकाना दस्तावेज नहीं थे। प्रॉपर्टी कार्ड मिलने के बाद संपत्ति का सरकारी रिकॉर्ड दर्ज होगा, जिससे खरीद-बिक्री, हस्तांतरण और सीमा विवादों में भी राहत मिलेगी।

.

यह भी पढ़ें : 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री