PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में गुरुवार, 29 जनवरी को उस समय हड़कंप मच गया जब पंजाब-हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह घटना ठीक एक दिन पहले शहर के 30 प्रमुख स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल के बाद सामने आई है। धमकी की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।
. .सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे सचिवालय परिसर को खाली कराकर गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। एहतियातन सचिवालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद हैं। परिसर के चप्पे-चप्पे की सघन जांच की जा रही है। गौरतलब है कि बुधवार को शहर के 30 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले थे, जिनमें दोपहर 1:11 बजे विस्फोट करने की बात कही गई थी।
. .हालांकि, व्यापक जांच के बाद सभी स्कूलों को मिली धमकियां अफवाह (होअक्स) साबित हुईं। अब पुलिस का साइबर सेल इस बात की जांच कर रहा है कि क्या सचिवालय को मिली ताजा धमकी का कोई संबंध पहले भेजे गए उन ई-मेल्स से है। लगातार मिल रही धमकियों के चलते शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
.यह भी पढ़ें : पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री भट्ठल के दावे से राजनीति में मचा सियासी भूचाल,
.

































